Advertisement

प्रदेश को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सीएम यादव विदेश के निवेशकों को न्यौता देंगे

24 से 30 नवंबर तक बर्लिन, म्यूनिख और लंदन में रोड के साथ मीटिंग भी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बनाई विदेश जाने वाले अधिकारियों की टीम

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। पद संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इसका उद्देश्य प्रदेश को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और निवेशकों को प्रदेश में लाना ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके। वे इंग्लैंड और जर्मनी के अलग-अलग शहरों में वहां के निवेशकों से मुलाकात करेंगे और मप्र में निवेश के लिए इन्वेस्टर्स को निमंत्रण देंगे।

Advertisement

फरवरी 2025 में मप्र में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन होना है। इसके लिए सीएम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों को योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वे अधिकारियों से कह चुके हैं कि प्रदेश सरकार का एक ही लक्ष्य है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश लाया जाए। यह काम सभी को मिल कर करना है।

सीएम के साथ सात अधिकारियों की टीम

Advertisement

सीएम लंदन और जर्मनी में म्यूनिख, बर्लिन सहित अन्य शहरों में रोड शो के साथ समिट से जुड़े आयोजनों में भाग लेंगे। 24 को सीएम के साथ टीम रवाना होगी। 24 से 27 तक टीम जर्मनी और लंदन में रहेगी। 28 से 30 तक बर्लिन में इन्वेस्टर्स प्रमोशन कार्यक्रम होंगे। 29 और 30 को म्यूनिख में आयोजन होंगे।

सीएम के साथ एसीएस डॉ. राजेश राजौरा, संजय दुबे, संजय कुमार शुक्ल, इंडस्ट्री विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, एमपीआईडीसी के एमडी चंद्रमौलि शुक्ला, एमपीआईडीसी भोपाल के कार्यकारी संचालक विकास सिंह चौहान और इंदौर ईडी राजेश राठौड़ भी साथ में रहेंगे।

मुख्यमंत्री समिट को लेकर कह चुके हैं कि हमारा प्रदेश साहित्य, संगीत, संस्कृति के साथ ही संसाधनों में भी बहुत समृद्ध है। यह बात पूरी दुनिया को पता चलना चाहिए। मप्र में औद्योगिक निवेश लाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए वे मुंबई, कोलकाता, बैंगलुरू, कोयंबटूर सहित अन्य प्रमुख शहरों में पहुंचे। रोड शो के साथ निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग के साथ राउंड टेबल मीटिंग भी की।

सीएम बनने के बाद निवेश पर ध्यान दिया

डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में ध्यान देना शुरू किया। रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के आयोजन किए। इससे वहां के स्थानीय उद्यमियों को भी प्रोत्साहन मिला। अब तक उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में यह आयोजन हो चुके हैं। नर्मदापुरम और शहडोल में कॉन्क्लेव की तैयारी चल रही है। फरवरी में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रस्तावित है।

Related Articles

Write a review