Advertisement

आज का राशिफल (12 अप्रैल 2025 )

मेष राशि:आर्थिक विषयों में रुचि बढ़ाए रहें. अधिकारियों के निर्देशों का बखूबी पालन करें. लोभ प्रलोभन और प्रभाव में न आएं. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों बेहतर रहेंगे. वाणी व्यवहार तर्कशील रहेगा. कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा. भ्रम और बहकावे में न आएं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वृष राशि: हर्ष आनंद से वक्त बिताएंगे. मित्रों के सहयोग से सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में आगे रहेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. प्रेम में सफल होंगे. मन के मामले बनेंगे. प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे. भावनात्मक मामलों में सकारात्मक रहें. साझा भावना बढ़ेगी. स्वजनों से मतभेद दूर होंगे. घर परिवार में सुख सौख्य सहजता बढ़ेगी. बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. सक्रियता व साहस से आगे बढ़ेंगे.

मिथुन राशि: भावावेश में आने से बचें. निजी मामलों में धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि रखेंगे. हस्तक्षेप से बचें. आवश्यक जानकारी साझा करने का प्रयास रखें. परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य बनाए रखें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन रखेंगे. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबी बढ़ाएंगे. संकोच बना रह सकता है.

Advertisement

कर्क राशि: इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी. करियर व्यापार में सभी प्रभावी रहेंगे. व्यर्थ वार्तालाप से बचेंगे. शासन संबंधीं मामलों व प्रबंधन को बल मिलेगा. पेशेवरों से सीख सलाह बनाए रखेंगे. भौतिक सुविधाओं पर जोर रहेगा. वातावरण अनुकूल रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे. सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं. नए लोगों से मेलजोल बढ़ाए रहेंगे. तेजी से काम लेंगे.

सिंह राशि: घर परिवार के लोग प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. जीवनशैली आकर्षक रहेगी. भव्य आयोजनों से जुड़ें़गे. स्वजनों से भेंट होगी. अतिथि आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. मान सम्मान देंगे. चहुंओर समर्थन बना रहेगा. जनकल्याण की भावना रहेगी. यात्रा संभव है. आनंद के क्षण बने रहेंगे. घर में उत्सव का वातावरण रहेगा. संस्कारों को बल मिलेगा. वचन निभाएंगे. निजी जीवन में शुभता रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुख सौख्य बढ़ेगा.

Advertisement

कन्या राशि: सबका सहयोग समर्थन बनाए रखेंगे. आर्थिक एवं सृजनात्मक प्रयास संवारेंगे. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंंगे. नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. साहस पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. रचनात्मक कार्यां से जुड़ेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यां में गति आएगी. लंबित कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. कला कौशल संवरेंगे. नीति नियम बनाए रखेंगे. साझा कार्य बनेंगे.

तुला राशि: जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार बनाए रखें. विदेश से संबंधित मामले गति लेंगे. आवश्यक कार्यां को समय पर पूरा करें. सामंजस्य का प्रयास रखें. निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. खर्च निवेश्ज्ञ में सजगता रखेंगे. आत्मसम्मान का भाव बढ़ेगा. कामकाज सामान्य रहेगा. यात्रा हो सकती है. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. रिश्ते प्रभावित रह सकते हैं.

वृश्चिक राशि: आर्थिक वाणिज्यिक लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. नियम पालन रखें. प्रभाव बढ़ेगा. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. लाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे. कामकाजी प्रयासों में तेजी रखेंगे. धनधान्य में वृदिध होगी.

धनु राशि: आर्थिक एवं व्यवसायिक मामले संवरेंगे. प्रबंधकीय सफलता से उत्साहित रहेंगे. पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग होंगे. अधिकारियों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता रहेगी. शासकीय विषय बनेंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे. सहकर्मी सहायक होंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे. सम्मान में वृद्धि होगी.

मकर राशि: भाग्य पक्ष की प्रबलता से सुखद परिणाम पाएंगे. कार्ययोजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. समकक्षों के सहयोग से श्रेष्ठ फल पाएंगे. सुखद यात्रा की संभावना रहेगी. समय सुधार की ओर बना हुआ है. अध्यात्म एवं आस्था से सफलता पाएंगे. कार्य व्यापार में उछाल आएगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. मित्रों का साथ पाएंगे. शिक्षा पर जोर देंगे.

कुंभ राशि: जल्दबाजी में चर्चा समझौते से बचें. अत्यधिक भार न उठाएं. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नवीन प्रयासो में सहजता दिखाएंगे. आकस्मिकता बनी रह सकती है. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. अपने लोगों पर भरोसा बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण कार्यां से बचेंगे. मितभाषी रहें. बड़ों की सुनें. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं. लोभ प्रलोभन और दबाव में न आएं. संकोच का भाव बना रहेगा.

मीन राशि: चर्चा संवाद में प्रभावी बने रहेंगे. परिस्थितियों में सकारात्मकता बढ़ेगी. आत्मविश्वास बढ़त पर बना रहेगा. आवश्यक कार्यां में पहल रखेंगे. नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा. सामंजस्यता बनाए रखेंगे. हितलाभ बढ़ेगा. संबंधों को मजबूत बनाएंगे. साझीदारी बढ़ाने की कोशिश रहेगी. स्थिरता में वृद्धि होगी. विभिन्न मोर्चां पर सकारात्मक परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. बड़े लक्ष्य बनाएंगे.

Related Articles

Write a review