आज का राशिफल (12 जून 2024 )

By AV News

मेष : यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाम में प्रगति बन जाएगी। आपके लिए समय अच्छा है। शुभांक-५-७-९
वृषभ: लेन-देन में अस्प्ष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष में बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास करेंगे। शुभांक-६-८-९
मिथुन: दुर्लभ स्वप्र साकार होंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा ले। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-७-८-९
कर्क: विवाद समाप्त होंगे। शुभ संदेशों से मन खिला-खिला रहेगा। परेशानियां स्वत: ही दूर होती प्रतीत होगी। अध्ययन में रूचि पैदा होगी। अभिभावकों के प्रति उत्तरदायित्व निभाने होंगे। शुभांक-४-६-९
सिंह: शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। शुभांक-४-६-८
कन्या: आवेश में आना आपके हित में नहीं होगा इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। पठन-पाठन में स्थित कमजोर रहेगी। शुभांक-३-६-९
तुला:  व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। कार्यसिद्ध होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभा उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। शुभांक-५-७-८
वृश्चिक: समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। शुभांक-३-५-७
धनु: मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पति से लाभ होगा। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभांक-३-६-७
मकर:  जीवनसाथी अथवा यार दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर रहेगा। हित के काम में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। शुभांक-३-५-७
कुंभ:  कामकाम में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्तें बना लेंगे। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। शुभांक-२-४-६
मीन: अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय संभव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। आय-व्यय की स्थित समान रहेगी।शुभांक-३-५-७

Share This Article