Advertisement

आज का राशिफल (14 मई 2024 )

मेष: सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-विश्राम से ही लाभ होगा। शुभांक-१-५-७

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वृषभ:परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। व्यावसायिक उपक्रम में उलटफेर की शुरुआत हो सकती है। शुभांक-२-५-६

मिथुन: विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। जोश से कम व होश में रहकर कार्य करें। मनोरथ सिद्धि का योग है। शुभांक-५-७-९

Advertisement

कर्क:पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। परिश्रम प्रयास से कार्य सफल होंगे। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलाि मिलेगी। बुरी संगति से बचें। शुभांक-१-३-६

सिंह: दांपत्य जीवन में तनाव का वातावरण बन सकता है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। आत्मचिंतन करें। पुराने मित्र से मिलन होगा। यात्रा के योग हैं। शुभांक-५-७-९

Advertisement

कन्या: रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। शुभांक-३-५-७

तुला:संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। शुभांक-४-६-७

वृश्चिक:कर्म बल पर आपको सफलाि मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे। उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-४-६-८

धनु: मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। श्रम अधिक करना पड़ेगा। शुभांक-३-५-७

मकर:शनै:-शनै: स्थिति पक्ष की बनने लगेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। पारिवारिक प्रेमभाव बढ़ेगा। शुभांक-२-४-६

कुंभ: विकास के लिए बनाई योजना सफल होगी। अच्छा हो कि आप अपने उद्देश्य को लेकर सचेत रहें। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। नैतिक दायरे में रहें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-५-७-९

मीन:क्षमता से अधिक कार्य करने की नौबत आ सकती है। उत्तरदायित्व की अधिकता निजी जीवन में अपने ही ढंग की परेशानियां पैदा करेगी। कार्य सादक दिन है व्यर्थ न गंवाएं। शुभांक-१-५-८

Related Articles

Write a review