Advertisement

आज का राशिफल (18 मार्च 2025 )

मेष – जीवनसाथी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखेगा. कार्यक्षेत्र में स्थायित्व को बल मिलेगा. कार्यां में सक्रियता लाएंगे. योजनाओं में गति रखेंगे. औद्योगिक मामले संवरेंगे. मित्र संबंधों में सफलता मिलेगी. उद्योग व्यापार के प्रयास पूरे करेंगे. सबको साथ लेने की कोशिश रहेगी. महत्वपूर्ण मामलों में भरोसा बनाए रखेंगे. कार्यां को गति देंगे. दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा. दैहिक संकेतों पर ध्यान देंगे. नियमों की अनदेखी से बचेंगे. व्यवस्था पर बल बना रहेगा. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृष – करियर व्यापार सामान्य बना रहेगा. अनुभवियों की सुनेंगे. स्थिरता पर बल रहेगा. सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ें. व्यवस्था पर भरोसा रखें. नौकरीपेशा सहज प्रदर्शन बनाए रहेंगे. सकारात्मक सोच से काम लेंगे. कामकाज पर ध्यान देंगे. मेहनत से जगह बनाएंगे. प्रलोभन में न आएं. अकारण हस्तक्षेप से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे. आस्था विश्वास बनाए रहेंगे. साझीदारी के प्रयासों में गति आएगी. सक्रियता रखेंगे.

मिथुन – नीति नियम और अनुशासन से कार्य करेंगे. महत्वपूर्ण विषयों में रुचि बढ़ेगी. अध्ययन अध्यापन में प्रभावी बने रहेंगे. संतान से शुभ समाचार संभव है. मित्रवर्ग अच्छा करेगा. जीत पर जोर रखेंगे. जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है. बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे. नीति नियमों का पालन करेंगे. आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे. करीबियों के साथ मिलेगा. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. लाभ के अवसर रहेंगे. सक्रियता सतर्कता बनाए रहें. आवश्यक कार्यां को जल्द पूरा करने की सोच रखेंगे.

Advertisement

कर्क – घर परिवार से करीबी बढ़ाएंगे. व्यवस्था में रुचि रखेंगे. घर में हर्ष आनंद बढ़ेगा. निजी मामले पक्ष में बनेंगे. संबंधों में सकारात्मक बढ़ेगी. प्रबंधन प्रशासन के प्रयास गति पाएंगे. अपनों को आदर सम्मान दें. धैर्य धर्म का पालन बनाए रखें. रक्त संबंधों को मजबूती मिलेगी. निजी विषयों में शुभता सहजता बनाए रखें. परंपराएं निभाएं. भवन वाहन के मामले हल होंगे. अति उत्साह और आवेश से बचें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. सामंजस्यता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत व्यवहार पर फोकस होगा.

सिंह – सामाजिक एवं वाणिज्यिक प्रयासों को गति देंगे. जरूरी संदेशों के आदान प्रदान के लिए सकारात्मक समय है. सोच बड़ी बनाएंगे. महत्वपूर्ण प्रयास गति लेंगे. भाईचारा मजबूत होगा. सबको साथ लेकर चलेंगे. वाणिज्यिक विषयों पर जोर बनाए रहेंगे. सहकारिता में वृद्धि होगी. विविध मामले संवरेंगे. बड़ों का आदर बनाए रखेंगे. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. व्यवसायिक अनुकूलन बना रहेगा. बंधुजनों का सहयोग बढे़गा. संबंधों में शुभता का संचार रहेगा. परिणामों से उत्साहित रहेंगे.

Advertisement

कन्या – श्रेष्ठ जनों व अतिथियों का घर आगमन बना रहेगा. पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. जीवन स्तर सुधार पर रहेगा. संकोच में कमी आएगी. संपर्क और मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे. रक्त संबंधों में मजबूती बनी रहेगी. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. भव्यता और साज संवार बनी रहेगी. तेजी रखेंगे. मंगल कार्या से जुड़ेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. धनधान्य में वृद्धि होगी.

तुला – रचनात्मक पक्ष पर बल देने वाला समय है. अपनों के साथ से सुख बढ़ेगा. व्यक्तिगत मामले बेहतर बनेंगे. कार्य व्यापार संवार लेंगे. अनुबंधों के योग बनेंगे. नवाचार बनाए रखेंगे. संबंधों में सुधार होगा. सभी प्रभावित होंगे. नवीन शुरूआत हो सकती है. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. जीत का प्रतिशत उूंचा रहेगा. उत्साहित रहेंगे. संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. बचत बैंकिंग में रुचि लेंगे. मेहमानों का आगमन हो सकता है.

वृश्चिक – कामकाज की स्थिति साधारण बनी रहेगी. व्यवसाय में निवेश व विस्तार की सोच रहेगी. बड़ों की सलाह से चलेंगे. कामकाज में सहजता रहेगी. आवश्यक कार्यां में धैर्य दिखाएंगे. नीति नियम के अनुसार कार्य करेंंगे. समता और न्याय पर जोर रखेंगे. वैदेशिक कार्याेंमें गति आएगी. नीति अनुसार चलें. कार्यगति धीमी रह सकती है. रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे. सबको जोड़ने की कोशिश रखेंगे. त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी. सभी का सम्मान रखेंगे. प्रबंधन में सहज रहेंगे.

धनु – उूर्जा उत्साह और सक्रियता से कार्य करेंगे. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. आवश्यक कार्या को पूरा करेंगे. आर्थिक अवसरों में वृद्धि बनी रहेगी. लाभ व्यापार बढ़ाने में सफल होंगे. विस्तार की संभावनाए बढ़ेंगी. नए स्त्रोत निर्मित होंगे. सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. करियर कारोबार में फोकस रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. चहुंओर श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. लंबित धन प्राप्त होगा. पेशेवरता बनी रहेगी. रुटीन संवरेगा. अवरोध दूर होंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे.

मकर – कार्ययोजनाओं में गति आएगी. महत्वपूर्ण विषयों में तेजी बनाए रखेंगे. प्रबंधकीय विषयों को गति मिलेगी. पेशेवर इच्छित सफलता पाएंगे. असहजताएं स्वतः दूर होंगी. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. कला कौशल संवार पर रहेंगे. वाणिज्य व्यापार पर फोकस रहेगा. सक्रियता बढ़ाएं. कामकाजी प्रभाव में वृद्धि होगी. प्रशासन के कार्या में तेजी आएगी. उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी. लाभ का प्रतिशत संवारेगा. शुभ प्रस्ताव प्रप्त होंगे. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. संकोच में कमी आएगी.

कुंभ – बड़ों का सानिध्य रहेगा. पद प्रतिष्ठा कों बल मिलेगा. भाग्य से परिणाम साधेंगे. करियर कारोबार में तेजी आएगी. लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. सभी का समर्थन रहेगा. अवसरों को भुनाएंगे. कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा. पुण्यार्जन में वृद्धि होगी. आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा. मित्रों का समर्थन बढ़ेगा. कारोबार में तेजी रखेंगे. सभी कार्य सधेंगे. साख सम्मान में बढ़ोत्तरी बनी रहेगी. महत्वपूर्ण वार्ताएं सफल होंगी. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. वरिष्ठों के सहयोग पाएंगे. जल्दबाजी न दिखाएं.

मीन – समय सहजता और सजगता से कार्य आगे बढ़ाने वाला है. आर्थिक विषयों में धैर्य रखेंगे. कामकाज पर फोकस बढ़़ाएंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. महत्वपूर्ण कार्यां में जल्दबाजी न दिखाएं. समकक्षों का सहयोग मिलेगा. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. स्वजनों की सहायता उत्साहित रखेगी. करियर कारोबार में पेशेवरता बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. बड़प्पन का भाव रखेंगे. कुल कुटम्ब से करीबी रखेंगे. आकस्मिकता बनी रह सकती है.

Related Articles

Write a review