Advertisement

आज का राशिफल ( 22 फरवरी 2025 )

मेष – साधारण प्रभाव वाला समय बना हुआ है. जल्दबाजी में कार्य व्यापार कोई कदम न उठाएं. बिना तैयारी के समझौतों से बचें. अत्यधिक भार न उठाएं. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नवीन प्रयासो में सहजता दिखाएंगे. आकस्मिकता बनी रह सकती है. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण विषयों में धैर्य दिखाएं. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे. मितभाषी रहें. बड़ों की सुनें. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. व्यवस्था से चलें.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृष – टीम भावना में भरोसा बना रहेगा. साझेदारी साहस और संपर्क बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा. सामंजस्यता बनाए रखेंगे. लाभ बढ़ेगा. संबंधों को मजबूत बनाएंगे. साझीदारी बढ़ाने की कोशिश रहेगी. स्थिरता में वृद्धि होगी. विभिन्न मोर्चां पर प्रभावी परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. बड़े लक्ष्य बनाएंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. कार्ययोजनाओं को गति देंगे. साझेदारी से सफलता मिलेगी. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. पेशेवरता बढ़ेगी.

मिथुन – कर्मठता पर जोर बनाए रखें. समकक्षों का भरोसा जीतें. व्यक्तिगत प्रयासों बेहतर रहें. वाणी व्यवहार सजग रहेगा. लोभ प्रलोभन और प्रभाव में न आएं. नौकरीपेशा वर्ग ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगा. कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़ेंगे. बजट से चलेगे. पेशेवर प्रयास फलेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. मेहनत पर भरोसा बढ़ा रहेगा.

Advertisement

कर्क – दैनिक गतिविधियों में उत्साह दिखाएंगे. मित्रों से करीबी बढ़ाएंगे. वाणी व्यवहार में सुधार बढ़ाएंगे. बड़ों की सीखों और जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे. जीत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. प्रेम में सफल होंगे. मन के मामले बनेंगे. प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे. स्वजनों से मतभेद दूर होंगे. घर परिवार में सुख सौख्य सहजता बढ़ेगी. गुरुजनों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे.

सिंह – भावनात्मक मामलों में सृजनात्मकता से आगे बने रहेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. सभी क्षेत्रो ंमें सकारात्मकता बनाए रहेंग. अनुभवियों बात ध्यान से सुनें. भावावेश में आने से बचें. धैर्य और विश्वास दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि बनाए रखेंगे. हस्तक्षेप से बचें. परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य बनाए रखें. जल्दबाजी में निर्णय न लें.

Advertisement

कन्या – करीबियों के साथ सामाजिक संपर्क संवाद बेहतर बना रहेगा. आवश्यक जानकारी साझा करने में तेजी बनाए रखेंगे. चर्चा में सहज रहेंगे. विभिन्न प्रयासों में गति बनी रहेगी. सबके साथ सहयोग से आगे बढ़ेंगे. वाणिज्यिक क्षेत्र बड़ा बनाएंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. सुविधाओं पर जोर रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. आलस्य त्यागें. सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं. भाईचारे का बढ़ावा मिलेगा.

तुला – कुल परिवार के लोगों से करीबी बढ़ाएंगे. घर का वातावरण अनुकूल रहेगा. रक्त संबंधों को संवारेंगे. निजी मामलों में के मामले पक्ष में बनेंगे. धन संपदा के विषयों में तेजी बनाए रखें. अपनों से करीबी बढ़ाएंगे. परिजनों से सलाह लेंगे. नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे. जीवनशैली आकर्षक रहेगी. भव्य आयोजनों से जुड़ें़गे. स्वजनों से भेंट होगी. अतिथि आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. मान सम्मान देंगे. चहुंओर समर्थन बना रहेगा. निजी जीवन में शुभता रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.

वृश्चिक – सबका लाभ बढ़ाने के प्रयासों को बनाए रखेंगे. परस्पर सहयोग की भावना से कार्य सधेंगे. घर में सुखद वातावरण रहेगा. परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा. संस्कारों को बल मिलेगा. आर्थिक प्रयास संवरेंगे. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंंगे. नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यों में गति बनी रहेगी.

धनु – कामकाजी मामलों में लापरवाही से बचने का समय है. कार्यविस्तार को बल मिलेगा. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखेंगे. दूर देश के विषय प्रभावित रह सकते हैं. वाणिज्यिक संबंधों के प्रति सजग रहेंगे. ं आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करें. सामंजस्य का प्रयास रखें. निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. खर्च निवेश में सजगता रखेंगे. आर्थिक वाणिज्यिक यात्रा हो सकती है.

मकर – आर्थिक लाभ बढ़त पर बना रहेगा. सफलता का प्रतिशत उछाल पर होगा. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. नियम पालन रखें. व्यक्तित्व एवं प्रभाव बढ़ेगा. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. लाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे. कामकाजी प्रयासों में तेजी रखेंगे. धनधान्य में वृदिध होगी. निसंकोच बने रहेंगे.

कुंभ – पेशेवरता पर जोर बना रहेगा. प्रबंधन के प्रयासों में तेजी लाएंगे. लाभ और प्रभाव बनाए रखने में सफल होंगे. पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग होंगे. करियर कारोबार में प्रभाव रहेगा. अधिकारियायें से सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता रहेगी. शासकीय विषय बनेंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. प्रतिष्ठा बनी रहेगी. कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे. सहकर्मी सहायक होंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी.

मीन – भाग्य की कृपा और व्यावसायिक सफलता से उत्साहित रहेंगे. समय सकारात्मक बना हुआ है. चहुंओर सुखद परिणाम मिलेंगे. समकक्षों के सहयोग से श्रेष्ठता बनाए रखेंगे. लंबी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगी. समय सुधार की ओर बना हुआ है. आस्था और विश्वास से सफलता पाएंगे. कार्य व्यापार में उछाल आएगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. सभी क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. शिक्षा पर जोर देंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. अध्यात्म में रुचि रहेगी.

Related Articles

Write a review