Advertisement

आज का राशिफल (22 जून 2024 )

मेष :धार्मिक आस्थाएं फलिभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यो की चेष्ठाएं प्रबल होगी। बुद्धितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-२-४-६

Advertisement

वृषभ: घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। हाथ में आने वाला धन भी किसी अवरोध को शिकार हो जाएगा। व्यापार में वृद्धि होगी। शुभांक-५-७-९

मिथुन:  चापलूस मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। व्यापार में स्थिती नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। शुभांक-४-६-८

Advertisement

कर्क:  थोड़े प्रयास से कार्य सिद्ध होगें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने से वातावरण आनंद देने वाला बना रहेगा। शुभ कार्यो का फल तत्काल चला जाएगा। शुभांक-५-७-८

सिंह: पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहासूनी वातावरण मेें तनाव पैदा करेंगे। शुभांक-६-८-९

Advertisement

कन्या: प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य सम्पन्न होंगे। आमोद -प्रमोद का दिन होगा और व्यावसासिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन में सुधार की अपेक्षा रहेगी। शुभांक-७-८-९

तुला: कही रूका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गवाकर अपने काम पर ध्यान दीजीए। अपने हित के काम सुबह-सबरे निपटा ले। शुभांक-५-८-९

वृश्चिक: व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष में संदेह रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना। शुभांक-१-३-५

धनु: शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। पठन-पाठन में स्थिती कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभांक-२-४-६

मकर: रुपये पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कामगाज सीमीत तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से कार्य में प्रगति होगी। शुभांक-३-५-७

कुंभ: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। आशा और उत्साह के कारण प्रतिक्रिया बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे है। शुभांक-४-७-९

मीन: महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे है। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते है। शुभांक-४-८-९

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें