आज का राशिफल (23 मई 2024 )

By AV News 1

मेष: कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। कुछ भ्रामक धारणओं का खंडन होगा। शुभांक-५-६-९

वृषभ: अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय संभव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-२-६-८

मिथुन: यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। शुभांक-४-७-९

कर्क: लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास होंगे। शुभांक-१-३-५

सिंह: दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-२-६-८

कन्या: विवाद समाप्त होंगे। शुभ संदेशों से मन खिला-खिला रहेगा। परेशानियां स्वत: ही दूर होती प्रतीत होगी। अध्ययन में रुचि पैदा होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-३-७-८

तुला: शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। शुभांक-३-५-७

वृश्चिक: आवेश में आना आपके हित में नहीं होगा इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियंत्रण रखें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। शुभांक-५-६-८

धनु:  व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। कार्यसिद्धि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक उत्तम रहेगी। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक-२-६-८

मकर: समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक-४-६-७

कुंभ: मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक संपत्ति से लाभ। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-३-५-८

मीन: जीवनसाथी अथवा दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। एकाकी वृत्ति त्यागें। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। शुभांक-२-५-७

Share This Article