Advertisement

आज का राशिफल ( 26 फरवरी 2025 )

मेष : जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। शुभांक-२-५-७

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वृषभ : हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। शुभांक-३-६-७

मिथुन : कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। शुभांक-३-५-७

Advertisement

कर्क: किसी से कहासुनी न हो यही ध्यान रहे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार मिलेंगे। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। शुभांक-४-७-८

सिंह : अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। शुभांक-३-५-७

Advertisement

कन्या : संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। कुछ कार्यक्रम बदलने होंगे। सब्र का फल मीठा होता है अत: धैर्य रखें व अच्छे समय का इंतजार करें। शुभांक-१-३-५

तुला : महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। शुभांक-२-४-६

वृश्चिक : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। शुभांक-३-४-५

धनु : पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी।
शुभांक-२-४-७

मकर : व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। सच्चाई का सहारा लें कार्यसिद्धि होगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शुभांक-३-६-७

कुंभ : जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। शुभांक-२-४-६

मीन : मध्याह्न से ही आशाएं बलवती होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही निबटा लें उसके बाद समय व्ययकारी सिद्ध होगा। शुभांक-१-३-५

Related Articles