आज का राशिफल (26 जून 2024 )

By AV News 1

मेष: लाभदायक कार्याे की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्धितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-४-६-८

वृषभ: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। परिवारिक परेशानी बढ़ेगी। शुभांक-५-७-९

मिथुन: प्रसन्नता के साथ सभी जरुरी कार्य बनते आएंगे। मनोरथ सिद्धि का योग है। सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठान बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य सम्पन्न होगें। आमोद-प्रमोद का दिन होगा। शुभांक-७-८-८

कर्क: व्यापार में स्थिती नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी। शुभांक-४-६-७

सिंह: शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिती अच्छी रहेगी। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। शुभांक-४-५-६

कन्या: परिश्रम प्रयास से काम बनोन की कोशिश लाभ देगी। प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल परिश्रम आज लाभ देगा। लेन-दने में अस्पष्टता ठीक नहीं। शुभांक-७-८-९

तुला: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-३-५-७

वृश्चिक: लेने-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कारोबारी काम में बाधा रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। शुभांक-३-६-७

धनु: जरा सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वंद्व और संतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय संभव। शुभांक-३-६-७

मकर: प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। पूजा-पाठ आदि धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। शुभांक-४-७-८

कुंभ: किसी से कहा सुनी न हो यह ध्यान रहें। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-४-७-८

मीन:  अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाल बन रहा है। शुभांक-५-७-८

Share This Article