Advertisement

आज का राशिफल ( 28 फरवरी 2025 )

मेष : आर्थिक उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. कामकाजी गतिविधियां प्रभावशाली रहेंगी. औद्योगिक प्रदर्शन बेहतर रखेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे. बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश रहेगी. कामकाजी अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे. तेजी से काम लेंगे. परिजनों से भेंट होगी. अच्छे लाभ की संभावनाएं बनी हुई हैं. महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे करेंगे. शासन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. प्रशासनिक पक्ष बेहतर रहेगा. सलाहकारों से परामर्श बनाए रखेंगे. उल्लेखनीय कार्य बनेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृषभ : लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. प्रबंधकीय गतिविधियों से जुड़ेंगे. व्यवस्थागत संतुलन रखेंगे. सुख संसाधन बढ़ाएंगे. योजनाओं के अनुपालन में सफल रहेंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे. पैतृक विषय गति पाएंगे. योग्यता प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे. लगन से लक्ष्य पाएंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. सामाजिक एवं सहकारिता के मामलों को बल मिलेगा. उपलब्धियां हासिल करेंगे. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे. अधिकारीवर्ग प्रसन्न बना रहेगा. निसंकोच आगे बढ़ेंगे.

मिथुन : भाग्य का लाभ लेने का प्रयास रहेगा. लाभ एवं प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी. विभिन्न योजनाएं को आगे बढ़ाएंगे. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी. सभी को जोड़ने में कामयाब होंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. धर्म आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा. मनोरंजक कार्यों में शामिल होंगे. तेजी से आगे बढ़ेंगे. आय अच्छी रहेगी. उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा. कार्य कुशलता बढ़ेगी. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. श्रेष्ठ प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे. सक्रियता से कार्य करेंगे.

Advertisement

कर्क: करीबियों की बात ध्यान से सुनें. व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखें. स्वास्थ्य संकेतों में लापरवाही नहीं दिखाएं. व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें. भेंटवार्ता के लिए समय लेकर जाएं. लाभ और परिणाम सामान्य बने रहेंगे. परिवार में सुख सौख्य रहेगा. परिजनों का साथ समर्थन पाएंगे. अप्रत्याशित घटनाक्रम रह सकता है. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. करीबियों का सहयोग बना रहेगा. जिम्मेदारों के प्रति विश्वास बनाए रखें. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढाएं. अनुशासन अपनाएं.

सिंह : साझीदारी की भावना को बढ़ावा मिलेगा. उद्योग व्यापार का विकास होगा. महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं. मानसिक रिश्ते मजबूत होंगे. आवश्यक लक्ष्यों को पूरा करेंगे. उद्योग व्यापार में विश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. सफलता की संभावना बनी रहेगी. नेतृत्व और प्रबंधन संवारेंगे. साझीदारी के कार्यों को पूरा करेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. निजी विषयों को हल निकालेंगे. आवश्यक मामलों में गति बनाए रखेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. निजी जीवन खुशहाल बना रहेगा. धैर्य व स्थिरता बढ़ेगी.

Advertisement

कन्या : कर्मठता पर भरोसा बढ़ेगा. पेशेवरता बनाए रहेंगे. विरोधियों की सक्रियता कार्य प्रभावित कर सकती है. कार्य व्यापार में रुटीन संवारेंगे. परिश्रम से परिणाम बेहतर बनेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. कार्यों में समय प्रबंधन और स्पष्टता बढ़ाएंगे. नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा न करें. जल्द प्रतिक्रिया न दें. तार्किकता पर जोर दें. कामकाज में फोकस बनाए रखें. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं. अनुशासन पर बल रखें. सजगता व विनम्रता बढ़ाएं.

तुला : मित्रों और परिचितों से भेंट हो सकती है. करीबियों के साथ भ्रमण एवं मनोरंजन के मौके बनेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में बेहतर बनाए रहेंंगे. ऊर्जा उत्साह को बल मिलेगा. चहुंओर सक्रियता दिखाएंगे. बुद्धिमत्ता से जगह बनाएंगे. प्रतिस्पर्धा में सफल होंगे. वातावरण में अनुकूलन उत्साहित रखेगा. विषयगत समझ बेहतर होगी. अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे. सबका साथ सहयोग बना रहेगा. करियर कारोबार आगे बढ़ेंगे. विविध अवसरों को भुनाएंगे.

वृश्चिक : व्यक्तिगत उपयोग की वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. बड़ों का सानिध्य बढ़ाएंगे. सामंजस्य और सुविधाओं पर फोकस रहेगा. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएंगे. अपनों को अनदेखा न करेंगे. निजी विषयों में रुचि बढ़ेगी. जरूरतों पर ध्यान देंगे. पारिवारिक मामलों में सहजता रहेगी.घरेलु मामलों में अनुभवियों से सीख सलाह रखें. सजगता से आगे बढें़गे. वरिष्ठों का आदर सम्मान रखेंगे. भवन वाहन के मामले संवरेंगे. बड़प्पन से काम लें. धैर्य से काम लें. स्वजनों से करीबी बढ़ेगी.

धनु : महत्व की सूचनाएं अपनों से साझा करेंगे. भेंटवार्ता और संवाद संप्रेषण बढ़ाएंगे. भाई बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. जन सरोकारों से जुड़ाव रखेंगे. भव्य आयोजन में शामिल होंगे. कार्य व्यापार बना रहेगा. साहस पराक्रम में बेहतर करेंगे. व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. जिम्मेदारों से सलाह बनाए रखेंगे. सभी ़क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक गतिविधियो में रुचि दिखाएंगे. आत्मविश्वास को बल मिलेगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच रहेगी. सामाजिक स्तर बड़ा होगा.

मकर :पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा. स्वजनों की उपलब्धियां बढ़ेंगी. रहन-सहन में सुधार बढ़ेगा. अतिथि आगमन बना रहेगा. खानपान प्रभावशाली रहेगा. सभी का आदर सम्मान रखेंगे. संरक्षण में रुचि रहेगी. बचत पर जोर बनाए रखेंगे. आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. शुभ सूचना मिलेगी. बड़प्पन बनाए रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी. परंपरागत कार्यों से जुड़ेंगे. मूल्यवान भेंट मिलेगी. परिजन सहयोगी रहेंगे. विविध कार्यों में तेजी रखेंगे.

कुंभ :रचनात्मक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा. नवीन सोच को बढ़ावा मिलेगा. भावनात्मकता बल पाएगी. सभी प्रभावित व प्रसन्न होंगे. दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी. नवाचार बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. चहुंओर शुभता का संचार बना रहेगा. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. लंबित मामले पक्ष में बनेंगे. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. सभी जन सहयोग बढ़ाएंगे.

मीन : आर्थिक कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें. पेशेवर मामलों पर नियंत्रण बढ़ाएं. खर्च निवेश पर अंकुश रखें. कामकाज पूर्ववत् बना रहेगा. दूर देश के कार्यों में तेजी दिखाएंगे. वाणिज्यिक मामलों में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. आकस्मिक परिस्थितियों पर नियम अनुशासन बढ़ाएंगे. रिश्तेदारों का समर्थन रहेगा. कार्यों को स्पष्टता लाएंगे. बजट पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. न्यायिक मामलों में चूक करने से बचें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. बड़ों का सहयोग रहेगा. अतिउत्साह में नहीं आएंगे.

Related Articles

Write a review