Advertisement

आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2024)

मेष – व्यक्तिगत प्रयासों में बुद्धिबल से सफलता पाएंगे. चहुंओर अनुकूलन बढ़ा हुआ रहेगा. घर परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा. अध्ययन अध्यापन में रुचि रहेगी. सीख सलाह बढ़ाएंगे. प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे. इच्छित प्रयास फलित होंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे. आर्थिक मामलों में विश्वास बढ़ेगा. सक्रियता आएगी. शैक्षिक गतिविधियां बढ़ेंगी. उच्च मनोबल बना रहेगा. निर्णय लेने में सहज सजग रहेंगे. संस्कार परंपराओं में गति आएगी. स्थितियां सुधार पर रहेंगी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृष – घरेलु विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत मामलों को आगे बढ़ाएंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहें. भवन वाहन के मामलों में तेजी आएगी.यात्रा संभव है. साहस से सफलता बनाए रखेंगे. आवश्यक कार्य में हड़बड़ी न दिखाएं. घरेलु विषयों पर ध्यान देंगे. व्यक्तिगत मामले पक्ष में बनेंगे. कार्य व्यवसाय में गति रहेगी. परिवार से करीबी बढ़ेगी. लोग साथ समर्थन बनाए रखेंगे. अपनों से तालमेल बढ़ेगा. संतुलन पर जोर दें. सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी. अनुशासन बढ़ाएंगे.

मिथुन – पेशेवरता और सक्रियता से काम लेंगे. व्यापार व्यवसाय में सफलता पाएंगे. महत्वपूर्ण बात रख पाएंगे. वरिष्ठजन सहयोग देंगे. समझ बेहतर बनी रहेगी. साहस पराक्रम बना रहेगा. संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा. बंधु बांधवों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. कार्य व्यापार में उत्साहित बने रहेंगे. सामाजिकता सहकारिता बढ़त पर रहेगी. कार्य़क्षेत्र में अनुकूलन रहेगा. वाणिज्यिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. शुभ सूचनाएं साझा करेंगे. संबंधियों से करीबी रहेगी. संवाद में रुचि लेंगे. विकास के पथ पर बढ़ेंगे.

Advertisement

कर्क – घर परिवार में खुशियों को बनाए रखेंगे. कार्य योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. पेशेवरों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. रक्त संबंधियों से जुड़ाव बढ़ाएंगे. चहुंओर अनुकूलन बना रहेगा. अपनों के सहयोग से चहुंओर सफलता मिलेगी. कुल कुटुम्ब से जुड़े मामले पक्ष में बनेंगे. परंपरागत व्यवसाय में तेजी रखेंगे. नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे. परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा. श्रेष्ठ जनों का घर आगमन होगा. धनधान्य के मामले पक्ष में रहेंगे. योग्यता प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे.

सिंह – नवीन गतिविधियों में जुड़ाव बनाए रखेंगे. रचनात्मक प्रयासों को गति देंगे. जिम्मेदारों से मेलजोल बढ़ाएंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. समय तेजी से सुधार पाएगा. पेशेवर कार्यों के अवसर बढ़ेंगे. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. आगे आने की सोच रखेंगे. भेंट व चर्चा के केंद्र में रहेंगे. पेशेवरों और वरिष्ठों से भेंट होगी. अनुबंधों में सक्रियता आएगी. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाएंगे. कामकाज की शुरूआत कर सकते हैं.

Advertisement

कन्या – आवश्यक कार्यों में सतर्कता बनाए रहेंगे. उधार से बचेंगे. कार्य व्यापार के मामले समय से पूरा करेंगे. बजट पर नियंत्रण रखेंगे. शुभ कार्यों में शामिल होंगे. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएंगे. जिद जल्दबाजी अहंकार से बचेंगे. करियर व्यापार सकारात्मक रहेगा. परिजनों का सहयोग पाएंगे. धैर्य दिखाएं. महत्वपूर्ण मामलों में सीख सलाह बनाए रखने का प्रयास करेंगे. कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे. न्यायिक विषय गति लेंगे. वैदेशिक मामलों सहजता बढ़ाएंगे.

तुला -करियर व्यापार में सुखद पल निर्मित होंगे. साख सम्मान में वृद्धि बनी रहेगी. संग्रह बढ़ाएंगे. वाणी व्यवहार में प्रभाविता बनाए रखेंगे. चहुंओर तेजी दिखाएंगे. सुख सौख्य बढ़ेगा. विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. भेंट के अवसर बढ़ेंगे. साहस और पराक्रम बना रहेगा. बड़ा लक्ष्य रखेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. वरिष्ठ जन सहयोगी होंगे. मित्रगण साहस बढ़ाएंगे. यात्रा की संभावना है. लेनदेन सहज रहेंगे. प्रबंधन में प्रभावी रहेंगे. आर्थिक मामलों को बल मिलेगा. संपर्क संवाद बना रहेगा.

वृश्चिक – पेशेवर मामलों में प्रयास बढ़ाएंगे. विभिन्न क्षेत्रो में सकारात्मकता बनाए रखेंगे. आवश्यक कार्य साधेंगे. बड़ों से तालमेल बढ़ेगा. स्थिति मजबूत रहेगी. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. प्रयास पक्ष में होंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यापार मजबूती पाएगा. कामकाजी सफलता प्रतिशत उूंचा रहेगा. विभिन्न मामलों में अनुकूलता रहेगी. लाभ बढ़त पर बना रहेगा. प्रबंधकीय कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. करियर कारोबार में अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. परीक्षा स्पर्धा में बनाए रखेंगे. कर्म पथ पर अग्रसर बने रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट संयोग सफलता दिलाएगा. जोखिम उठाने की सोच रहेगी. चर्चा में बेहतर रहेंगे.

धनु – भाग्य वृद्धि के संकेत बने हुए हैं. दीर्घकालिक लक्ष्यों को साधेंगे. कामकाजी प्रयास बल पाएंगे. महत्वपूर्ण योजनाओं पर पर अमल बढ़ाएंगे. वाणिज्य व्यापार में वृद्धि होगी. प्रभावशाली परिणाम पाएंगे. सूची बनाकर तैयारी करेंगे. निसंकोच होंगे. आत्मविश्वास बल पाएगा. परिसिथतियां सकारात्मक होंगी. आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखेंगे. पेशेवर शिक्षा पर जोर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में सहकारिता रखेंगे. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा. चहुंओर शुभता त्ररहेगी. आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे.

मकर – घर परिवार के लोगों के सुझावों पर अमल बनाए रखें. शारीरिक संकेतों को अनदेखा न करें. स्वास्थ्य पर जोर दें. परिजनों का सहयोग रहेगा. खानपान में सात्विकता रखें. सेहत से समझौता न करें. वाद विवाद बहस में न पड़ें. उधार के लेनदेन से बचें. शोधकार्य से जुड़ें. समय मिश्रित परिणाम देने वाला है. आवश्यक कार्यों को पर जोर बनाए रखें. जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचें. आकस्मिकता बनी रह सकती है. सहनशीलता रखेंगे. कार्य प्रभावित होंगे. अनजानों से दूरी रखें. लापरवाही से बचें.

कुंभ – व्यक्तिगत संबंधों का सम्मान करेंगे. साझा प्रयासों में बेहतर स्थिति बनी रहेगी. उद्योग व्यापार में लाभ बढ़ेगा. लक्ष्य साधने में सफल होंगे. भूमि भवन के कार्यों को पूरा करेंगे. निर्णय ले सकेंगे. व्यवस्था मजबूत होगी. सूझबूझ से बनाए रखेंगे. साझेदारी में वृद्धि होगी. सामूहिक प्रयत्न बेहतर होंगे. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. सफलता प्रतिशत संवरेगा. अवसरों भुनाने का प्रयास रहेगा. दाम्पत्य में शुभता सहजता बढ़ेगी. अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे. संकल्प रखें.

मीन – कार्य व्यापार में श्रमशीलता बनाए रहेंगे. पेशेवरों की जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है. संबंधों में सहजता बढ़ाएं.. कारोबार में प्रदर्शन संवारें. विभिन्न मामले लंबित रह सकते हैं. कर्मठता से राह बनाएं. श्रमशीलता बढ़ेगी. सेवा क्षेत्र से जुड़े जन अधिक अच्छा करेंगे. सूझबूझ और सजगता से काम लेंगे. प्रबंधन में अनुकूलता रहेगी. खर्च व निवेश पर अंकुश रखें. नौकरी के प्रयास गति लेंगे. लगन से आगे बढ़ें. व्यापार में अपेक्षित परिणाम बनेंगे. कामकाज में सतर्कता बरतेंगे.

Related Articles

Write a review