आज का राशिफल (3 जून 2024 )

By AV News

मेष- आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-२-३-६
वृषभ:  व्यर्थ के आडंबरों से बचें। कार्यक्षेत्र में विवाद बढ़ेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-५-७-९
मिथुन: आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। आय के अच्छे योग बनेंगे। शुभांक-२-५-७
कर्क: बुद्धितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भागदौड् रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-२-६-८
सिंह: व्यर्थ की भागदौड् से बचें। जरा-सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। मानसिक व्यथा व संतान के कारण परेशानी होगी। आवेश में आना आपके हित में नहीं। शुभांक-१-३-४
कन्या: पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। शुभांक-४-५-७
तुला: अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। शुभांक-३-५-७
वृश्चिक: आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में तरक्की मिलेगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान थिा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। शुभांक-३-६-८
धनु: उच्च मनोबल रखकर कार्य करें सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। शुभांक-२-४-६
मकर: आत्मीयजनों से मिलन होगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दृर कर लेंगे। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होगी। शुभांक-६-७-९
कुंभ: घर-परिवार में प्रसन्नता व सहयोग का वातावरण बनेगा। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-२-४-५
मीन: शांतिपूर्वक नित्य कार्य करें। संतान की प्रगति से संतोष होगा। व्यर्थ की भागदौड़ में समय व्यतीत होगा। श्रम अधिक करना पड़ सकता है। वरिष्ठजनों से मतभेद उभर सकते हैं। शुभांक-१-३-५

Share This Article