Advertisement

आज का राशिफल ( 30 जनवरी 2025 )

मेष –पैतृक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. आर्थिक पक्ष संवार पाएगा. प्रबंधकीय और प्रशासनिक क्षमता पर जोर रखेंगे. मेलजोल संवाद बढ़ाएंगे. विविध योजनाओं में सफलता पाएंगे. विविध स्त्रोतों से लाभ होगा. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग रहेगा. इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे. योजनाओं को समर्थन मिलेगा. मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी. सकारात्मक परिणाम बनेंगे. करियर व्यापार संवार पाएगा. लेनदेन में गति आएगी. अच्छे समय का अधिकाधिक लाभ लेने का प्रयास करें.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृष – कार्य योजनाएं सफल होंगी. अधिकारी सहयोगी होंगे. भाग्योदयकारी स्थिति बनी रहेगी. कार्ययोजनाओं में वृद्धि होगी. व्यवसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा. आस्था अध्यात्म बढ़ेंगे. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. भेंटवार्ता में बेहतर होंगे. धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे. कार्य व्यापार में तेजी रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. पेशेवरों से संबंध संवरेंगे. यात्रा संभव है. लाभ बढ़त पर रहेगा. सहकर्मियों के साथ सहयोग पाएंगे. जिम्मेदारों से संपर्क संवाद बढ़ाएंगे.

मिथुन –सभी कार्यों में सावधानी व सजगता बनाए रखें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. घर परिवार के मामलों में शुभता और विस्तार की स्थिति बनी रहेगी. व्यवस्था के नियमों का पालन बनाए रखें. व्रत संकल्पों को पूरा करें. रुटीन गतिविधियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं. शासन सत्ता का उल्लंघन करने से बचें. विनम्रता से काम निकालें. सहजता सरलता से आगे बढ़ें. लोगों की बातों में आने से बचें. कामकाज में स्पष्टता रखें. वाणी व्यवहार में मिठास बढ़ाएं. सबका सम्मान रखें. सामान्य गति से आगे बढ़ते रहें.

Advertisement

कर्क –घर परिवार में आवश्यक विषयों को उठाएंगे. दाम्पत्य में मिठास बनी रहेगी. साझा कार्याेंको पूरा करेंगे. मामले लंबित रखने से बचेंगे. परिवार में शुभता का संचार बना रहेगा. अपनों के सहयोग कार्य पूरे करेंगे. परस्पर विश्वास बनाए रखेंगे. नीति नियमों पर फोकस रहेगा. औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी. आवश्यक कार्यों में तेजी दिखाएंगे. साख सम्मान बना रहेगा. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. सेहत का ख्याल रखेंगें. संबंधों में सहजता रहेगी. भूमि भवन के कार्य बनेंगे.

सिंह –नौकरी एवं सेवाक्षेत्र से जुड़े कार्यों में गति बनी रहेगी. पेशेवर कामकाज में सुधार आएगा. मेहनत पर भरोसा बनाए रखेंगे. कामकाजी प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. वरिष्ठों और अनुभवियों से सलाह रखेंगे. लोभ प्रलोभन से बचेंगे. बजट से चलेंगे. लापरवाही पर अंकुश बढ़ाएं. उधार का लेनदेन न करें. नियम अनुशासन रखें. भेंटवार्ता में नियंत्रण से काम लें. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे. पेशेवर योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. समयबद्धता बनाए रखेंगे. मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे.

Advertisement

कन्या –आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखेंगे. आर्थिक मामलों में तेजी करने का भाव रखेंगे. साहस पराक्रम से उचित जगह बनाएंगे. सेवाभावना बल पाएगी. बौद्धिकता का प्रतिशत बढ़ेगा. कार्य व्यापार सुधार पर रहेगा. मित्रों के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. लाभ बढ़त पर रहेगा. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. व्यवस्था मजबूत रखेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे. पेशेवर मामलों में शीघ्रता दिखाएंगे. आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे. बहस विवाद से बचेंगे. प्रतिभा से अपनी जगह बनाएंगे.

तुला –घर परिवार के मामलों में दखल बढ़ाएंगे. प्रबंधकीय कार्यों में संतुलन बनाए रखेंगे. समय सुधार पर बना रहेगा. कामकाजी अड़चनों में कमी आएगी. सकारात्मक परिणाम बनेंगे. बौद्धिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. भेंट संवाद में सावधानी बरतें. भावनात्मक दबाव रह सकता है. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा. परिजनों से तालमेल रख़ेंगे. अध्ययन अध्यापन में रुचि बढ़़ाएंगे. पैतृक पक्ष सहयोगी होगा. संसाधनों में वृद्धि होगी. घर से करीबी बढे़गी. बड़ों की सुनें. भवन वाहन की प्राप्ति संभव है.

वृश्चिक – महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों को पूरा करने का प्रयास बनाए रखें. वाणिज्यिक विषयों में रुचि लेंगे. कारोबारी यात्रा हो सकती है. वाद संवाद पर जोर रहेगा. आलस्य का त्याग करेंगे. व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे. संकोच दूर होगा. सभी प्रभावित होंगे. सहकारी गतिविधियों में सक्रियता रखेंगे. अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. सहकारी मामलों में स्थिति संवरेगी. भावनात्मकता जुड़ाव बढ़ाएंगे. साहस पराक्रम से सफलता पाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा. पारिवार से करीबी बढ़ेगी.

धनु –घर के मामलों पहल बनाए रखेंगे. कार्यक्षेत्र में तेजी रहेगी. आर्थिक विषयों व रहन सहन में उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. संपर्क का दायरा बड़ा होगा. कुल परिवार के आयोजनों से जुड़ेगे. अपनों का साथ और विश्वास पाएंगे. पारिवारिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. हर्ष आनंद बढ़ेगा. वाणी व्यवहार से सभी का दिल जीतेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. अतिथि का सत्कार करेंगे. श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. सकारात्मक रहेंगे. संग्रह संरक्षण में आगे रहेंगे.

मकर –औरों से अलग और बेहतर सोचेंगे. जिम्मेदारियों में सहजता व उत्साह रखेंगे. भव्यता पर बल बढ़ाएंगे. सृजनात्मक कार्यों में संवार आएगी. व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी. पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. रचनात्मक कार्यों में आगे रहेंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. वातावरण में अनुकूलन रहेगा. इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. स्मरण शक्ति को बल मिलेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. संस्कार परंपराओं पर जोर रखेंगे. कुटुम्बियों से तालमेल बढे़गा. जीवनस्तर ऊंचा बना रहेगा.

कुंभ –अपनों के लिए खर्च की अधिक चिंता नहीं करेंगे. रिश्तों और व्यक्तिगत परिस्थितियों में सहजता रहेगी. बजट के अनुरूप खर्च निवेश रखेंगे. रिश्तों पर जोर रहेगा. सूझबूझ से आगे बढ़ें. संबंधों को निभाने का प्रयास करें. नीति नियमों का पालन बनाए रखें. आवश्यक कार्यों में गति रखें. संवेदनशीलता बनी रहेगी. करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा. व्यवसायिक गलतियां करने से बचें. बहस विवाद में न पड़ें. व्यवस्था अनुशासन बने रहेंगे. भेंटवार्ता में सहज रहें. उधार से बचें.

मीन –महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. लक्ष्य समय पर पूरे करने की कोशिश रखेंगे. आर्थिक अनुशासन बढ़ाएंगे. आर्थिक लाभ की स्थिति बेहतर बनी रहेगी. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. सहकर्मियों और मित्रों का साथ सहयोग रहेगा. परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा. वाणिज्यिक अवसर भुनाएंगे. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. प्रबंधन बेहतर रहेगा. आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से करने का प्रयास रखेंगे.

Related Articles

Write a review