Advertisement

आज का राशिफल ( 31 जनवरी 2025 )

मेष –प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर स्थिति बनाए रखेंगे. मित्रों और समकक्षों का सहयोग लेंगे. परिजनों से भेंट होगी. महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे करेंगे. शासन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. प्रशासनिक पक्ष बेहतर रहेगा. सलाहकारों से परामर्श बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. सुख साझा करेंगे. आत्मविश्वास को बल मिलेगा. सहकारिता में रुचि रखेंगे. हर्ष आनंद से समय बिताएंगे. उल्लेखनीय कार्य बनेंगे. निसंकोच आगे बढ़ें. सेवा एवं औद्योगिक क्षेत्र में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. बड़े लक्ष्य साधेंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृष – पेशेवर प्रबंधन बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. उन्नति की राह पर सक्रियता बनाए रखेंगे. प्रबंधन प्रशासन के कार्य पक्ष में बनेंगे. अधिकारियोंसे भेंट होगी. विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे. सामाजिक मामलों को बल मिलेगा. उपलब्धियां हासिल करेंगे. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. सक्रियता से कार्य करेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे. विभिन्न गतिविधियों से जुड़ेंगे. उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. कामकाजी अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे. सभी प्रभावित और प्रसन्न रहेंगे.

मिथुन –भाग्य बल से लाभ के अवसर बने रहेंगे. चहुंओर सफलता पाएंगे. सहज संवाद बनाए रखेंगे. धर्म आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा. मनोरंजक कार्यों में शामिल होंगे. तेजी से आगे बढ़ेंगे. निजी संबंध संवरेंगे. स्थितियां संवार पर होंगी. आय अच्छी रहेगी. शिक्षा पर जोर रहेगा. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को प्रभावित करेंगे. संकोच हटेगा. महत्वपूर्ण लक्ष्य साधने में सफल रहेंगे. विभिन्न कार्यों में तेजी लाएंगे. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी.

Advertisement

कर्क –सावधानी से आगे बढ़ने और धोखेबाजों से सजग रहने का समय है. सोच समझ और सतर्कता से स्थिति संवारेंगे. अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. अतिउत्साह से बचेंगे. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढाएंगे. रुटीन और अनुशासन अपनाएंगे. करियर कारोबार में जोखिम न उठाएं. कामकाज में स्पष्टता लाएं. स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही न करें. व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें. समय लेकर भेंटवार्ता के लिए जाएं. लाभ और परिणाम सामान्य बने रहेंगे.

सिंह –साझा अनुंबधों में उत्साह दिखाएंगे. दाम्पत्य जीवन में सुख सौख्य रहेगा. नेतृत्व पर जोर रखेंगे. उद्योग व्यापार में प्रबंधन संवारेंगे. सबका साथ सहयोग पाएंगे. कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. निजी विषयों को हल करेंगे. आवश्यक मामलों में गति रखेंगे. साझेदारी के अवसरों का लाभ उठाएंगे. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. साथी उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त कर सकता है. मन के रिश्ते मजबूत होंगे. लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.

Advertisement

कन्या –लापरवाही में कार्य करने से बचें. सतर्कता व कर्मठता बनाए रखेंगे. कामकाजी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. कार्यों मं स्पष्टता बढ़ाएंगे. नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा न करें. जल्द प्रतिक्रिया न दें. तार्किकता पर जोर देंगे. भावुकता से बचेंगे. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं. अनुशासन बनाए रखेंगे. सजगता बढ़ाएंगे. पुराने रोग उभर सकते हैं. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अच्छा प्रदर्शन करेंगे. विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी. विनम्रता से काम लेंगे.

तुला –महत्वपूर्ण मामलों में भी सहजता से कार्य करते रहेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. करियर कारोबार आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. बड़प्पन रखेंगे. उचित अवसर भुनाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में बेहतर रहेंंगे. ऊर्जा उत्साह को बल मिलेगा. चहुंओर सक्रियता दिखाएंगे. अध्ययन अध्यापन में रुचि रखेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. कार्य व्यापार में उचित जगह बनाए रखेंगे. मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में रुचि दिखाएंगे.

वृश्चिक –निजी जरूरतों पर अधिक फोकस बना रहेगा. प्रतिक्रिया में धैर्य रखेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. पसंदीदा भौतिक वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. सुख सुविधाओं पर फोकस बना रहेगा. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएंगे. अपनों को अनदेखा न करें. दैनिक उपयोग की भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी. घर परिवार से नजदीकियां बढ़ेंगी. अनुभवियों की सीख सलाह से आगे बढेंगे. वरिष्ठों का आदर सम्मान बनाए रखेंगे. भवन वाहन के मामले संवरेंगे. कार्यों की सूची बनाएंगे. वरिष्ठ मददगार होंगे.

धनु –भाई बंधुओं से बनाकर चलेंगे. अनुकूलन का स्तर बढ़त पर रहेगा. वाणिज्यिक मामलों में तेजी से काम लेंगे. स्वजनों से करीबी बढ़ेगी. सहकारिता व सामाजिकता बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. संपर्क का दायरा बड़ा होगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. अपनों से नजदीकियां बनी रहेंगी. जन सरोकारों से जुड़ाव रखेंगे. भव्य आयोजन में शामिल होंगे. कार्य व्यापार बना रहेगा. संवाद में बेहतर करेंगे. व्यवहार प्रभावशाली बना रहेगा. जिम्मेदारों से सलाह बनाए रखेंगे.

मकर –सभी क्षेत्रों में सफलता का स्तर अच्छा बना रहेगा. अधिकतर मामलों श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे. प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय गतिविधियो में रुचि दिखाएंगे. घर में सुख सौख्य रहेगा. जीवन स्तर में सुधार होगा. अतिथि आगमन बना रहेगा. खानपान प्रभावशाली रहेगा. सभी का आदर सम्मान रखेंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. बैंकिंग कार्यों पर जोर रहेगा. आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. शुभ सूचना मिलेगी. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी. परंपरागत कार्यों से जुड़ेंगे.

कुंभ –रचनात्मकता और बड़प्पन बनाए रखेंगे. मित्रों और बंधुजनों की मदद मिलेगी. चहुंओर शुभता का संचार बना रहेगा. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. व्यक्तित्व बल पाएगा. लंबित मामले पक्ष में बनेंगे. आवश्यक कार्यों में तेजी रखेंगे. उत्साह और विश्वास से भरे रहेंगे. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. सक्रियता बढ़ाएंगे. सृजन कार्यों में प्रभावशाली रहेंगे. साख में वृद्धि होगी. लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी. नवाचार रचनात्मकता बढ़ाएंगे.

मीन –सुनी बातों व अफवाहों को अनदेखा करें. लुभावने प्रस्तावों में न आएं. कामकाज पर फोकस रखें. न्यायिक मामलों में चूक करने से बचें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. श्रेष्ठजनों का सहयोग रहेगा. अतिउत्साह में न आएं. विपक्ष से सतर्क रहें. निवेश के प्रयासों में सक्रियता आएगी. करियर कारोबार पूर्ववत् बना रहेगा. दूर देश के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. आर्थिक वाणिज्यिक मामलों में धैर्य रखेंगे. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. रिश्तेदारों का समर्थन रहेगा. कार्यों को स्पष्टता लाएंगे.

Related Articles

Write a review