Sunday, December 3, 2023
Homeधर्मं/ज्योतिषआज का राशिफल ( 4 जुलाई 2023 )

आज का राशिफल ( 4 जुलाई 2023 )

मेष : अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। मानसिक चिंताए हो सकती है। किसी भी काम को कठिन मानकर न छोड़ें। आज कुछ नई बातों को सीखने में रुचि रहेगी। नकारात्मक बातों पर काबू रखें।

वृषभ : समय अनुकूल है। सामाजिक गतिविधियों में उत्साह बना रहेगा और आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। अध्ययनरत लोगों को अपनी पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

मिथुन : रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों में बिताना लाभकारी रहेगा। नई योजनाओं पर काम करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।

कर्क : अपनी गलतियों को स्वीकारें और सुधारकर आगे बढ़ें। इससे आपको दिनचर्या व्यवस्थित करने में सुविधा होगी। क्रोध से बचें तथा मेलजोल से अपना काम निपटाने की कोशिश करें।

Prdeep Pandya 4x7 1

सिंह : नई शुरुआत को गंभीरता से लेने की कोशिश करें। अपनी गैर जिम्मेदारी की वजह से नुकसान हो सकता है। कॅरियर में नई शुरुआत करने के लिए आपको प्रयत्न की आवश्यकता है।

कन्या : धैर्य और शांति से समस्याओं का समाधान निकालने में आसानी होगी। प्रॉपर्टी और निवेश से संबंधित गतिविधियां आज स्थगित ही रखें। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

तुला : काम से जुड़ी गलतियां होने के बाद भी इन्हें नजरअंदाज क्यों किसी जा रहा है, इस बात का अवलोकन करने की आवश्यकता है। किसी व्यक्ति का विश्वास न तोड़ें।

वृश्चिक : समय चुनौतीपूर्ण है। मेहनत और कार्यक्षमता के बल पर सफलता मिलेगी। लेकिन पारिवारिक सुख और उन्नति के लिए निरंतर चल रहे प्रयास सार्थक साबित होंगे।

धनु : घर के साथ बाहरी गतिविधियों पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। आपको मिले अवसर से गंभीरता बढ़ेगी।

मकर : कोई शुभ समाचार मिलने से पूरा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा और आप बहुत ही प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आएगा।

कुंभ : पिछले काफी समय से चल रही मेहनत के उचित परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। फायनेंस संबंधी मामलों को स्थगित ही रखें। मौसम अनुसार आहार-व्यवहार रखें।

मीन : तनाव और थकान हावी होने से कार्य क्षमता प्रभावित होगी। सरकारी गतिविधियों में भी मुनाफा होने की संभावना है। महिलाओं के लिए गृह स्थिति अनुकूल बनी हुई है।

follow करें

Instagram logo 2016.svg       

Facebook f logo 2021.svg

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर