Advertisement

आज का राशिफल (9 अगस्त 2024)

मेष- परिश्रम से परिणाम और रास्ते बनाने का समय है. कार्यक्षेत्र में मेहनत बनाए रखेंगे. विरोधियों पर अंकुश बढ़ाएंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा अच्छा करेंगे. अनुशासन बढ़ाएं. विनम्रता बनाए रखें. चर्चा में सूझबूझ से काम लें. पेशेवर परिणाम पाएंगे. नीति नियमों पर अमल बढ़ाएंगे. व्यापार में वृद्धि होगी. तार्किकता से काम लेंगे. प्रबंधन पर ध्यान देंगे. वाणिज्यिक संबंधों को महत्व देंगे. कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे. बहकावे में न आएं. लोभ प्रलोभन से बचें.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वृष- मित्र मंडली के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं. विभिन्न कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जुड़ाव का प्रयास रखेंगे. मामले लंबित रखने से बचेंगे. अनुकूलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. शै़क्षक में रुचि बढ़ेगी. कार्य व्यापार में प्रभाव रहेगा. भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे. भेंट मुलाकात में मन लगेगा. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. कला कौशल संवरेगा. महत्वपूर्ण मौके बनेंगे. विभिन्न मोर्चां पर सक्रियता बनाए रहेंगे. प्रमुख कार्य गति लेंगे. प्रियजनों से शुभ संदेश मिलेंगे.

मिथुन – संवेदनशील विषयों पर नियंत्रण रखेंगे. भावनात्मक कार्यां में जल्दबाजी न दिखाएं. पारिवारिक मामलों में सहज सजग रहें. विनम्रता से काम लें. बड़प्पन बढ़ाएं. भावुकता से बचें. जिद से बचें. भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाए. अपनों से करीबी बढ़ेगी. भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे. करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखेंगे. सुख सुविधाओं में रुचि रहेगी. भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे. प्रबंधन पर जोर देंगे. परिस्थितियां मिश्रित फलकारक रहेंगे. लंबित कार्यां में निरंतरता बनाए रखें.

Advertisement

कर्क- साहसिक कार्यां को बढ़ावा मिलेगा. पराक्रम प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे. बंधुजनों का साथ सहयोग पाएंगे. महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनाए रखने का प्रयास करें. इच्छित सूचना मिल सकती है. उत्साह से भरे रहेंगे. यात्रा संभव है. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. चर्चा संवाद बनाए रखेंगे. सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे. परिचय का लाभ मिलेगा. अनुकूलन बना रहेगा. लाभ बढ़त पर रहेगा. छोटी बातों के प्रति संवेदनशील बने रहेंगे. भाग्य की मदद बनी रहेगी. बड़ों के प्रति आदर बढ़ाएंगे.

सिंह- कुल परिवार के संस्कारों और परंपराओं को बढ़ावा देंगे. धनधान्य कार्यां को बल मिलेगा. साजसंवार पर जोर बना रहेगा. संपर्क का दायरा बड़ा होगा. मेलजोल में सहज रहेंगे. कुटुम्बीजनों पर फोकस बढ़ाएंगे. आदर्शां का पालन करेंगे. सभी का सम्मान रखेंगे. वचन निभाएंगे. व्यक्तिगत कार्यां को गति देंगे. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. रिश्ते मधुर व बेहतर होंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. सहजता सामंजस्य रखेंगे. पारिवारिक के प्रति झुकाव बढ़ाएंगे.

Advertisement

कन्या- आवश्यक कार्यां में गति लाएंगे. सबके हित की सोच बढ़ाएंगे. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. अनुकूलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा. विनय विवेक से काम लेंगे. वाणी व्यवहार आकर्षक रहेगा. कलाप्रियता बढ़ेगी. संस्कारों को बल मिलेगा. सामंजस्य बढ़ेगा. सभी क्षेत्रों में प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे. अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. बचत पर बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. समय प्रबंधन बढ़ाएंगे. नया करने की सोच रहेगी. प्रयासों को समर्थन मिलेगा. अपनों का साथ मिलेगा.

तुला- रिश्तों के प्रति संवेदनशीलता व सकारात्मकता बनाए रहेंगे. पेशेवर मामलों जिम्मेदार बनेंगे. देश-विदेश के कार्य बनेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बढ़ाएंगे. बजट को महत्व देंगे. दान धर्म में रुचि रहेगी. तैयारी और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. खर्च निवेश पर नियंत्रण रखेंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी. सहजता बढ़ाएंगे. अनजानों से सावधानी रखेंगे. लेन देन में धैर्य दिखाएं. सहयोग की भावना रखेंगे. अनुशासन अपनाएंगे.

वृश्चिक- चहुंओर सुखद वातावरण रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी. करियर व्यापार बेहतर बना रहेगा. जीत का भाव रखेंगे. उद्योग वाणिज्य संबंधी विषय पक्ष में बने रहेंगे. भेंट वार्ता में सफल होंगे. लक्ष्य बनाए रखेंगे. करीबियों का सहयोग रहेगा. संबंधों को मजबूती देंगे. पेशेवरता पर जोर रखेंगे. मित्रों का सहयोग रहेगा. प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा. विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी. प्रबंधन प्रशासन के मामले बनेंगे. लापरवाही से बचेंगे. निजी जीवन खुशहाल रहेगा.

धनु- पद प्रतिष्ठा और पेशेवर स्थायित्व को बल मिलेगा. घर में शुभकार्यां की रूपरेखा बनेगी. प्रबंधन प्रशासन के प्रयासों में तेजी बनी रहेगी. आर्थिक लाभ संवार पाएगा. सहज ढंग और प्रभाविता से बात रखेंगे. आत्मविश्वास मजबूत होगा. पद प्रभाव में वृद्धि होगी. सभी का सहयोग रहेगा. करियर व्यापार को गति मिलेगी. क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. अवरोधः दूर होंगे. बजट बनाकर खर्च करेंगे. कला कौशल बढ़ेगा. संतुलन बनाए रहेंगे. कार्य विस्तार की योजनाएं बनाएंगे.

मकर- भाग्यपक्ष की प्रबलता बनी रहेगी. वरिष्ठों और अनुभवियों का साध पाएंगे. दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे. आस्था और विश्वास बढ़ेंगे. मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे. कामकाज की गति बढ़ाएंगे. विनम्र रहेंगे. विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे. करियर व्यापार अच्छा रहेगा. अनुकूलता का प्रतिशत बढ़ेगा. समय सुधार पर बना रहेगा. बड़ों का साथ समर्थन पाएंगे. व्यक्तिगत प्रयासों को गति देंगे. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे. शि़क्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी.

कुंभ- समय मिश्रित प्रभाव का बना हुआ है. सोच विचारकर निर्णय लें. सहज गति से आगे बढ़ते रहें. संतुलन और सामंजस्य से आगे बढें़े. कामकाज में धैर्य दिखाएं. व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखेंगे. अपनों की सीख सलाह मानेंगे. अप्रत्याशितता बनी रह सकती है. करियर कारोबार सामान्य रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करेंगे. वाणी व्यवहार में सजग रहेंगे. खानपान में सुधार आएगा. नीति नियमों पर भरोसा रखें. जोखिम भरे मामले टालेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.

मीन- निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा. घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा. करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे. साझेदारी का प्रयास बढ़ेगा. उद्योग व्यापार में प्रभावी रहेंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. मित्रगण मददगार होंगे. संबंधो में मजबूती आएगी. परिवार में शुभता रहेगी. सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे. सौदों अनुबंधों को मूर्तरूप देंगे. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी. भूमि भवन के मामलों में सक्रियता आएगी. सामंजस्य बनाए रखेंगे. अपनों का भरोसा बनाए रखेंगे.

Related Articles

Write a review