Advertisement

आज का राशिफल (9 नवंबर 2024)

मेष – संबंधों का लाभ उठाएंगे. पेशेवरता और प्रबंधन पर जोर बनाए रखेंगे. उद्योग कार्या को गति देंगे. आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे. क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. अवरोध स्वतः दूर होंगे. प्रशासन के प्रयासों में अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा. कार्य व्यापार में तेजी रहेगी. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. बजट पर ध्यान देंगे. योजना बनाकर खर्च करेंगे. कला कौशल बढ़ेगा. संतुलन बनाए रहेंगे. कार्य विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे. सत्ता से जुड़े विषयों को गति देंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृष – भाग्य संवारने में सहयोग समय है. आत्मविश्वास से बढ़त बनाए रखेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. उच्च शि़क्षा एवं व्यासायिक प्रशिक्षण में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे. कामकाज की गति बढ़ाएंगे. विनम्र रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहें. सभी क्षेत्रों में प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बना रहेगा. व्यापार को गति मिलेगी. सौदे समझौतों में सक्रियता आएगी. दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे. आस्था और अध्यात्म बढ़ाएंगे.

मिथुन – संतुलित वाणी व्यवहार रखें. परिजनों के साथ व सहयोग से आगे बढ़ेंगे. गोपनीय प्रयासों को गति देंगे. व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करेंगे. वाणी व्यवहार में सजग रहेंगे. खानपान में सुधार आएगा. आवश्यक कार्यों की सूची बनाएं. योजनानुसार आगे बढ़ने की सोच रखें. सोच विचारकर निर्णय लें. सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे. नीति नियमों पर भरोसा रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.

Advertisement

कर्क – भारी उद्योग एवं व्यापार पर फोकस रह सकता है. कामकाज पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. सभी के साथ सामंजस्य कार्य करेंगे. महत्वपूर्ण वार्ताओं में सहज रहेंगे. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी. भूमि भवन के मामलों में सक्रियता आएगी. सामंजस्य बनाए रखेंगे. अपनों का भरोसा बनाए रखेंगे. सौदों अनुबंधों में शुभता का संचार बना रहेगा. योजनाओं को मूर्तरूप देंगे. व्यवस्था बेहतर बनाएंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. साझेदारी का प्रियास बढ़ेगा. स्थायित्व को बल मिलेगा. दाम्पत्य में सुख रहेगा.

सिंह – पेशेवर प्रयासों में सावधानी और निरंतरता बनाए रखेंगे. नीति नियमों पर अमल बढ़ाएंगे. तार्किकता से काम लेंगे. वाणिज्यिक संबंधों को महत्व देंगे. कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे. बहकावे में न आएं. लोभ प्रलोभन से बचें. सेवा व्यवसाय से जुड़ें संबंधों में बेहतर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत से जगह बनाए रखेंगे. विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएं. आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा. पेशेवर परिणाम पाएंगे. लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं. उधार से बचें. नौकरीपेशा अच्छा करेंगे. अनुशासन बढ़ाएंगे.

Advertisement

कन्या – मित्रों से तालमेल और करीबी बढ़ेगी. स्वजनों का साथ सहयोग पाएंगे. परिजन मददगार होंगे. प्रिय के संग भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. मामले लंबित रखने से बचेंगे. अनुकूलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जुड़ाव का प्रयास रखेंगे. कार्य व्यापार में प्रभाव बना रहेगा. व्यक्तिगत सफलताओं को बढ़ाएंगे. सभी मोर्चों पर सक्रियता बनाए रहेंगे. प्रमुख कार्य गति लेंगे. प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. भेंट मुलाकात में आगे रहेंगे.

तुला – व्यक्तिगत विषयों पर फोकस रहेगा. उपलब्ध्यिं पर जोर देंगे. घर परिवार में सुख सुविधाओं में रुचि रहेगी. भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे. अपनों से करीबी बढ़ेगी. भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे. प्रबंधन पर ध्यान देंगे. परिस्थितियां मिश्रित बनी रहेंगी. लंबित कार्यों में निरंतरता रखें. संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. संबंधों में सहजता सजगता बनाए रखें. अहंकार व जिद से बचें. भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं. करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखेंगे.

वृश्चिक – सामाजिक गतिविधियों पर फोकस बढ़ेगा. बंधु बांधवों से करीबी रखेंगे. वाणिज्यिक प्रयासों में तेजी लाएंगे. मिलनसार और संवेदनशील बने रहेंगे. भाग्यपक्ष सकारात्मक रहेगा. सभी के प्रति आदर सम्मान बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनाए रखने का प्रयास रखेंगे. शुभ सूचना मिल सकती है. साहस पराक्रम के अवसर बढ़ेंगे. यात्रा संभव है. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. चर्चा संवाद बनाए रखेंगे. सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे. अनुकूलन और लाभ बढ़त पर रहेगा.

धनु -घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा. पारिवारिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ाएंगे. अनुकूलता बनी रहेगी. समय संवार पर बना रहेगा. मेलजोल व संपर्क का दायरा बड़ा होगा. भेंटवार्ता में सहज रहेंगे. संस्कार परंपराओं को बल मिलेगा. परंपरागत कार्यों को बढ़ावा देंगे. कुल कुटुम्ब पर फोकस बढ़ाएंगे. आदर्शां का पालन करेंगे. सभी का सम्मान रखेंगे. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. रिश्ते बेहतर होंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. सहजता और सामंजस्य बनाए रखेंगे.

मकर – रचनात्मकता बल पाएगी. नवीन प्रयासों में गति लाएंगे. वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. कला कौशल को बल मिलेगा. परंपरा संस्कारों को बल मिलेगा. अपनों में परस्पर सामंजस्य बढ़ेगा. लाभ का प्रतिशत उूंचा रहेगा. सभी क्षेत्रों में आकर्षक प्रदर्शन करेंगे. अन्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. बचत पर बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. चहुंओर शुभकार्यों की रूपरेखा बनेगी. घर में सुखद वातावरण रहेगा. सभी का मान सम्मान रखेंगे. विभिन्न कार्यों में संवेदनशीलता बनाए रखेंगे.

कुंभ – निवेशकार्यों में सक्रियता बनाए रख सकते हैं. नियमों के पालन में सहजता बढ़ाएं. अनजानों से लेन देन में स्पष्टता रखेंगे. अनुशासन अपनाएंगे. देश-विदेश के कार्य बनेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बढ़ाएंगे. बजट को महत्व देंगे. दान में रुचि रहेगी. रिश्तों के प्रति सकारात्मकता रहेंगे. पेशेवर मामलों जिम्मेदार बनेंगे. खर्च निवेश पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. न्यायिक मामलों में धैर्य और विनम्रता बढ़ाएंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.

मीन – विभिन्न स्त्रोतों से लाभ और आय बढ़ेगी. प्रबंधन और प्रशासन के मामले बनेंगे. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. स्थायित्व को बल मिलेगा. जीत का भाव रखेंगे. उद्योग वाणिज्य संबंधी विषय पक्ष में बने रहेंगे. निसंकोच कामकाज आगे बढ़ाएंगे. मामले पक्ष में बने रहेंगे. स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों को गति देंगे. तेजी बनाए रखने का प्रयास करेंगे. करियर व्यापार बेहतर बना रहेगा. मित्रों का सहयोग रहेगा. प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा. अवसरों को भुनाएंगे.

Related Articles

Write a review