Advertisement

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 14 घायल

कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे भैरवगढ़

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन धाराखेड़ा-लसूडिय़ा के बीच सुबह करीब 8 बजे ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई जिसमें बैठे 14 महिला पुरुष घायल हो गए जिन्हें महिदपुर के सरकारी अस्पताल में लोगों ने भर्ती कराया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पंकज निवासी धाराखेड़ा की बड़ी मम्मी के मौसर में शामिल होने ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर भेरूगढ़ जा रहे थे।

तभी धाराखेड़ा-लसूडिय़ा के बीच ट्रैक्टर-ट्राली खाई में जा गिरी जिसमें बैठे 14 महिला-पुरुष घायल हो गये। राहगीरों ने घायलों को अलग-अलग वाहनों से महिदपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई नरेन्द्र कनेश ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है जिनमें गीताबाई, गायत्रीबाई सहित अन्य लोग शामिल हैं। खाई से ट्रैक्टर ट्रॉली बाहर निकलवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें