राजगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 लोगों की मौत, 16 घायल

राजगढ़। राजगढ़ में रविवार रात 9 बजे बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। 12 ट्रॉमा सेंटर में हैं। गंभीर रूप से घायल 2 बच्चों समेत 4 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले थे। बारात में शामिल एक महिला का कहना है कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में 50 बाराती थे। मौत उनकी हुई जो ट्रॉली के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। छ्वष्टक्च की मदद से ट्रॉली उठाकर शवों को और अन्य घायलों को निकाला गया। मरने वालों में 5 महिलाएं, 5 बच्चे और 18 से 20 साल के 3 युवक हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की। हादसा राजगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास हुआ है। ट्रैक्टर में राजस्थान के इकलेरा के समीप स्थित मोतीपुरा गांव से तातूडिय़ा परिवार की एक बारात राजगढ़ के पास देहरीनाथ पंचायत के गांव कमालपुर आ रही थी। खामखेड़ा से कुछ दूर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इधर, सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर आ गई।

बारातियों की लाशें देखकर दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

उल्टी हो गई ट्रॉली, जेसीबी से दबे लोगों को निकाला

हादसा कितना भयावह था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रॉली पूरी उल्टी हो गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए। छ्वष्टक्च से ट्रॉली को सीधा कर उसके नीचे दबे लोगों को निकाला गया। बारात में शामिल ममता नाम की महिला ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद लोग उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निकाला।

गर्भवती बहू, 3 साल के पोते और बेटे की मौत

हादसे की जानकारी मिलने के बाद सोमवार सुबह राजगढ़ पहुंची नंदू बाई ने बताया कि उनकी गर्भवती बहू रामकली, 3 साल के पोते और एक बेटे रामपाल की मौत हो गई। दूल्हा रामकली का मुहंबोला भाई है। संतरा बाई ने बताया कि उनकी बेटी रूपा और नाती आकाश की मौत हो गई है। दामाद ब्रजेश गंभीर घायल है।

Related Articles