Advertisement

थर्टी फर्स्ट और नए साल को बदलेगा ट्रैफिक, कई मार्ग पर वाहनों की ‘नो एंट्री’

नए साल के लिए बदलाव… भीड़ और ट्रैफिक से निपटने की तैयारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। साल के आखिरी दो दिनों और नए साल को यादगार बनाने के लिए श्रद्धालुओं का भगवान महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आना जारी है। पिछले तीन दिनों में ६ लाख से ज्यादा भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा दोगुना होने की उम्मीद है। इसके लिए सुरक्षा को चाक-चौबंद किया गया है, वहीं पुलिस प्रशासन ने साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर और नववर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग और प्रतिबंधित मार्ग तय कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कल शाम से लागू होंगे प्रतिबंध: भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ मार्गों पर चौपहिया और तीन पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया है। यह प्रतिबंध 31 दिसंबर की शाम 4 बजे से लागू हो जाएगा। प्रतिबंधित मार्गों में हरिफाटक टी ब्रिज से महाकाल घाटी चौराहा तक, जंतर मंतर से जयसिंहपुरा चारधाम पार्किंग तक, शंकराचार्य चौराहा से नृसिंह घाट, शंकराचार्य चौराहा से दानीगेट तक, भूखीमाता टर्निंग से नृसिंह घाट तक, दौलतगंज से लोहे के पुल की ओर, कंठाल से छत्रीचौक तक, तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग तक, दानीगेट से गणगौर दरवाजा/ हरसिद्धि पाल की ओर तक, केडी गेट से कमरी मार्ग तक और भार्गव तिराहे से टंकी चौराहा तक शामिल हैं।

Advertisement

यह रहेगी चौपहिया वाहन पार्किंग

इंदौर, देवास एवं मक्सी मार्ग से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा, हरिफाटक चौराहा, लालपुल टर्निंग, कर्कराज पार्किंग, इंटरप्रिटेशन पार्किंग एवं भील समाज पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। यहां फुल होने पर हरिफाटक चौराहा स्थित मनंत गार्डन पार्किंग, इंपीरियल होटल के पीछे पार्किंग तथा हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग का उपयोग किया जाएगा। बडऩगर एवं नागदा मार्ग से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज, मुरलीपुरा, शंकराचार्य चौराहा होते हुए कार्तिक मेला मैदान में पार्क किए जाएंगे। आगर मार्ग से आने वाले वाहन मकोडिय़ा आम, खाकचौक, जाट धर्मशाला, जूना सोमवरिया होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्क होंगे। कार्तिक मेला मैदान फुल होने पर वाहनों को कृषि उपार्जन मैदान में पार्क करवाया जाएगा। हरिफाटक चौराहा से चारधाम टर्निंग तक नगर निगम द्वारा बस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु पैदल शक्ति पथ के माध्यम से इंटरप्रिटेशन सेंटर होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन कर सकेंगे।

Advertisement

पार्किंग से वाहन निकास मार्ग

1 कर्कराज एवं भील समाज पार्किंग : नृसिंह घाट, भूखी माता मार्ग, लालपुल टी, चिंतामण ब्रिज बायपास, (इंदौर/भोपाल/देवास)।

2 इंटरप्रिटेशन पार्किंग : जयसिंहपुरा, लालपुल टी, चिंतामण ब्रिज बायपास।

3 मनंत गार्डन/इंपीरियल होटल के पीछे पार्किंग, वाकणकर ब्रिज, दाऊदखेड़ी बायपास।

4 हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग :नीलगंगा चौराहा, शास्त्रीनगर, सिंधी कॉलोनी, नानाखेड़ा चौराहा।

रिजर्व पार्किंग : शहर की सभी पार्किंग भरने की स्थिति में इंदौर, देवास एवं भोपाल से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में पार्क करवाया जाएगा।

दोपहिया वाहन पार्किंग

इंदौर, देवास और मक्सी से आने वाले वाहन हरिफाटक चौराहा, लालपुल टर्निंग, भील समाज एवं कर्कराज पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। इसी तरह बडऩगर, आगर और नागदा से आने वाले वाहन हरिसिद्धि पाल पार्किंग में पार्क होंगे। इसके फुल होने पर शंकराचार्य चौराहा के पास गुरुद्वारा भूमि पर वाहन पार्क होंगे।

यहां से डायवर्ट होंगे भारी वाहन

इंदौर से नागदा, आगर, मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहन तपोभूमि, देवास बायपास, मारुति शोरूम, सैफी पेट्रोल पंप, श्री सिंथेटिक्स होकर निकलेंगे। इसी तरह मक्सी से देवास और इंदौर की ओर जाने वाले वाहन श्री सिंथेटिक्स, सैफी, मारुति शोरूम, देवास रोड, नरवर बायपास होते हुए जाएंगे। इसी अतिरिक्त बडऩगर, नागदा, आगर की ओर से आने वाले भारी वाहन मोहनपुरा ब्रिज, साढ़ू माता की बावड़ी, चौपाल सागर, मंडी, पांड्याखेड़ी चौराहा होते हुए निकलेंगे।

साल के अंतिम दिनों और नए साल के लिए ट्रैफिक व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। इसी का पालन करवाया जाएगा ताकि यातायात सुगम रहे।- दिलीप सिंह परिहार, डीएसपी, ट्रैफिक

Related Articles

Write a review