Advertisement

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा,4 नाबालिगों सहित पांच की मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने में पांच लोगों की मौत

Advertisement

मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी घटना सामने आई है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार नाबालिग हैं तो एक 18 वर्ष का युवक शामिल है।

जानकारी के मुताबिक घटना जबलपुर के थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा की है। बताया गया कि ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे घायल हुए हैं। ट्रैक्टर को धर्मेंद्र ठाकुर (18) निवासी ग्राम तिनेटा देवी चला रहा था। तेज गति से चलाने की वजह से ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

Advertisement

सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50,000 एवं घायलों को 10,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

मृतकों के नाम

Advertisement

धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष

देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष

राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष

अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष

लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष

घायलों के नाम

दलपत पिता निरंजन गोंड उम्र 12 वर्ष

विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें