Advertisement

दर्दनाक सड़क हादसा,एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

खंभे से टकराई स्कॉर्पियो, 4 लोगों की मौत,दो लोग गंभीर घायल 

Advertisement

मुरादाबाद में वाहन के पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना। कांठ इलाके में सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी।

जोरदार आवाज आने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब हादसे का पता चला। हरिद्वार हाईवे पर हुए हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं।

Advertisement

वह मुरादाबाद के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे थे। एसपी ग्रामीण संदीप मीणा ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। जान गंवाने वालों की पहचान संगीता रस्तोगी, आशिका रस्तोगी (19), यश रस्तोगी (26), आरती रस्तोगी (45) तौर पर हुई है। वह देहरादून के थाना तिलक रोड के गढ़ मकान नंबर 13 जी मोहल्ला डांडीपुर के रहने वाले थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें