भाजपा महाराजवाड़ा मंडल में निकाली तिरंगा यात्रा

उज्जैन। दक्षिण विधानसभा के महाराजवाड़ा मंडल में तिरंगा यात्रा निकली गई। अध्यक्ष सतीश सिंदल ने बताया यात्रा में निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी, जिला मंत्री पंकज मिश्रा, महामंत्री इंदर चौधरी, जितेंद्र आँजना, विजय चौधरी, करण सिंह, विनोद यादव, द्रुपद सिंह, प्रकाश जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, कुंदन माली, विनोद यादव, सचिन वर्मा, अजय शुक्ला, दीपक कुमावत आदि शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अजय यादव आनंदेश्वरी नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष बने, संचालक मंडल के चुनाव
उज्जैन। आनंदेश्वरी नागरिक सहकारी बैंक मर्यादि उज्जैन का अध्यक्ष अजय रामलाल यादव चुने गए हैं। संचालक मण्डल के निर्विरोध निर्वाचन में उपाध्यक्ष सत्यनारायण पवार, पवन शाह, संचालक चेतन प्रेमनारायण यादव, संतोष जोशी, कैलाश तिवारी, शरद उपाध्याय, कलावती प्रेमनारायण यादव, कल्पना डोसी, संदीप गडकरी एवं विशेषज्ञ संचालक प्रेमकुमार जैन, आतुश जैन तथा जिला सहकारी संघ मर्या, उज्जैन के प्रतिनिधि पद पर संदीप गडकरी घोषित किए गए।
कार्यक्रम पत्रिका का विमोचन किया
उज्जैन। महाराष्ट्र समाज 27 अगस्त से 6 सितंबर तक गणेशोत्सव मनाएगा। कार्यक्रम पत्रिका का विमोचन सोमवार को किया गया। पत्रिका समाज के 3 हजार घरों में बांटी जाएगी। सचिव सुशील मुले ने बताया कि विमोचन कार्यक्रम के अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रकांत फटाले, संजय देवधर, आरती वझे थे। श्री गणेशोत्सव समिति अध्यक्ष मनोज कार्लेकर, संयोजक संजय दिवटे, कोषाध्यक्ष संदीप विपट, रविंद्र मुले, सदाशिव नायगांवकर मौजूद थे। समाज अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, सहसचिव मिलिंद पन्हालकर आदि ने स्वागत किया। आभार अनिरूध्द पुराणिक ने माना।
रामायण के पारायण पर महाआरती, श्री हनुमान से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना
उज्जैन। ओमकार दास गुरु व्यायामशाला उर्दूपुरा में रामायण के पारायण पर महाआरती व भंडारा हुआ। यहां पिछले 24 वर्षों से लगातार रामायण पारायण चल रहा है। आयोजन पार्षद सपना जितेंद्र सांखला ने किया।
महाआरती में भर्तृहरि गुफा पीर महंत रामनाथ महाराज शामिल हुए। पार्षद सांखला ने बताया आरती कर हनुमान जी से उज्जैन में अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की। मारवाड़ी माली समाज के अध्यक्ष मोती भाटी, रामी माली समाज के अध्यक्ष गजानंद माली, मंगलनाथ मंदिर के महंत अमर भारती, पत्नेश्वर महादेव मंदिर के महंत रितेश गुरु, कथावाचक पं. कमलेश शर्मा, युवा मंच सत्संग समिति के अध्यक्ष मनोहर परमार, गोपाल बागरवाल, किशोन भाटी, बाबूलाल मारोठिया, वीरेंद्र मंडलोई, अभय मेहता, दिलीप जैन, सुधीर सांखला, अभिषेक देवड़ा, वीरेंद्र गेहलोद, आदि मौजूद थे।
रामायण केंद्र की स्पर्धा में अव्वल बालिकाओं का सम्मान
उज्जैन। रामायण केंद्र उज्जैन इकाई ने तुलसी जयंती पर रामायण के विभिन्न पात्रों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर शहर के विभिन्न स्कूलों में व्याख्यान प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें से विजेताओं का चयन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के हिंदी और रामचरित विभाग में किया गया। निर्णायक मंडल में कुलानुशासक प्रो. शैलेन्द्र शर्मा, प्रो. जगदीश शर्मा, प्रो. गीता नायक, प्रो. शोभा मिश्रा, प्रो. जफर महमूद थे। अंतरविद्यालयीन प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इनमें आलोक हॉयर सेकेंडरी स्कूल से तीन छात्राएं प्रथम दिव्यांशी दुबे, द्वितीय तृप्ति चौहान और तृतीय माही ठाकुर का चयन हुआ। रामायण केंद्र उज्जैन के संयोजक डॉ. प्रवीण जोशी ने बताया कि तीनों छात्राओं को संतश्री उमेशनाथ महाराज (राज्यसभा सांसद), हरिसिंह यादव और मुकेश पाटीदार ने पुरस्कृत किया।