Advertisement

कर्ज से परेशान मिस्त्री ने फांसी लगा जान दी

उज्जैन। पंवासा में मिस्त्री का काम करने वाले युवक ने शनिवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक का नाम कुंवरपाल पिता सुखलाल है। मां गुलाबबाई ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा। रविवार सुबह पीएम के बाद कुंवरपाल का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उसके भाई बबलू ने पुलिस को बताया कि कुंवरपाल के दो बच्चे हंै। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मकर संक्रांति का त्योहार करने मायके बीना गई हुई थी। बबलू ने ही पुलिस को बताया कि कुंवरपाल ने कर्ज लेकर गाड़ी ली थी जिसकी किश्त नहीं भर पा रहा था। कर्ज से तनाव में था। पंवासा पुलिस मामले मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें