ट्रक ड्राइवर ढाबे के टॉयलेट में मृत मिल

नागदा जाना था माल भरने, अटैक की आशंका
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। तमिलनाडु के ट्रक ड्राइवर का शव भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ढाबे के टॉयलेट में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया व सेकंड ड्राइवर से पूछताछ की।
पुलिस ने बताया कि बलियम तमिलनाडु निवासी 40 वर्षीय मद्रू खाली ट्रक लेकर सेकंड ड्राइवर कुप्पू स्वामी के साथ नागदा जा रहा था। चौधरी ढाबे पर उसने ट्रक खड़ा किया और दोनों ने रात 9 बजे खाना खाया। इसके बाद दोनों यहीं सो गए। रात करीब 3 बजे मद्रू नींद से जागा और टॉयलेट गया।
काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर कुप्पू स्वामी उसे देखने गया। मद्रू टॉयलेट में मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस को सूचना देने के बाद उसका शव जिला चिकित्सालय लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। पुलिस का कहना है कि कद्रू की मौत संभवत: हार्ट अटैक से हुई होगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।









