Advertisement

हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ा

उज्जैन। शांति पैलेस चौराहे से शनिवार की रात हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ा गया है। हिंदूवादी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने मुखबिर की सूचना के बाद इस ट्रक को रोका, तलाशी ली और इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement

ट्रक पर दो ड्राइवर थे नृसिंह मीण और बद्रीचंद। दोनों ही नीमच जिले के रहने वाले है। इन्होंने पुलिस को बताया है कि उक्त ट्रक उत्तरप्रदेश के मुजफ्फर नगर से चला है।

ट्रक में बोरियों में हड्डियों का चूरा भरा हुआ था। इस ट्रक को चित्तौड़ से बदली ड्राइवर ने नृसिंह और बद्रीचंद के सुपुर्द किया था। दोनों को ब्यावरा तक यह ट्रक ले जाना था। नीलगंगा पुलिस के मुताबिक ट्रक को जब्ती में लेकर हड्डियों के सेंपल जांच के लिए भिजवाए जा रहे हंै। हड्डियों का क्या उपयोग किया जाना था, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें