थाने के सामने ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी
युवक घायल, ड्राइवर भागा, क्लीनर पकड़ाया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बुधवार रात पंवासा थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाकर बाइक चालक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर क्लिनर को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि जीवनपुरखेड़ा मक्सी रोड निवासी 40 वर्षीय अमित जोशी पिता अनोखीलाल जोशी बाइक से पंवासा थाने के सामने से जा रहा था उसी दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 04 एचई 2516 के चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद ड्राइवर अपना ट्रक छोडक़र भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर क्लीनर को पकड़ा और कुश जोशी की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। इसी प्रकार कोठी लाइन निवासी 61 वर्षीय मनीराम पिता घिरव कहार को विक्रम नगर चौराहा पर बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल किया जिसकी रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई गई।










