Advertisement

दूल्हा-दुल्हन की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

गंभीर दुल्हन सहित चार लोग घायल, ट्रक पकड़ाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन बीती रात आगर रोड़ पर शादी के बाद घर लौट रहे दुल्हा-दुल्हन की कार को ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। कल्पना पंवार पति गणेश पंवार 45 वर्ष निवासी घाटाबिल्लौद धार का मायका इंदौरगेट उज्जैन में है।

कल्पना अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने उज्जैन आई थी। शादी समारोह चिंतामण गणेश मंदिर में सम्पन्न हुआ जिसके बाद दूल्हा राहुल, दुल्हन पूजा सहित कल्पना पंवार, हेमा, रीना, प्रकाश कार में बैठकर दूल्हे के घर रामगंज मंडी जा रहे थे तभी रात करीब 10 बजे आगर रोड़ से गुजरते समय आरडी गार्डी अस्पताल के पहले पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

दुर्घटना में कल्पना पंवार की मृत्यु हो गई जबकि राहुल, पूजा सहित चार लोग घायल हुए। कल्पना के परिजनों ने बताया कि दुल्हन पूजा की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर ट्रक जब्त किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें