Advertisement

कार्यक्रम में शामिल होकर उज्जैन लौट रहा था, ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर मौत

रात 10.30 बजे की घटना, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बड़ौद के समीप ग्राम जयसिंहपुरा में अपने घर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उज्जैन लौट रहे शख्स को ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया

मृतक का नाम शंकर पिता कालूजी सूर्यवंशी निवासी ग्राम जयसिंहपुरा (आगर) है। उनके छोटे भाई राहुल सूर्यवंशी ने बताया कि सोमवार को गांव में घर पर कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने के लिए शंकर आया था। कार्यक्रम के बाद रात १०.३० बजे वह बाइक से उज्जैन लौट रहा था तभी माकड़ौन थाना क्षेत्र के पाट में पुलिया के ऊपर उसे ट्रक ने रौंद दिया। इसमें शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर चरक अस्पताल पहुंचे। मंगलवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भाई राहुल ने बताया कि शंकर मजदूरी करता था। घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

Advertisement

सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही पुलिस
मामले में माकड़ौन पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। उसकी पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review