मंदिर में दर्शन करने गए व्यापारी के स्कूटर से दो लाख रुपए गायब

उज्जैन। मंदिर में दर्शन करने गए व्यापारी के स्कूटर की डिक्की से दो लाख रु. गायब हो गए है। सीसीटीवी फुटेज में मंदिर के बाहर एक संदिग्ध बदमाश नजर आया है। शहर में मंगलवार को अज्ञात आरोपी ने दिन दहाड़े व्यापारी की गाड़ी से दो लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
व्यापारी बैंक में रुपए जमा करने के लिए निकला थे।। बैंक जाने से पहले वे भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। स्कूटर बाहर खड़ाकर मंदिर में चले गए। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने रुपए चोरी कर लिए। उदयन मार्ग में निवासी राधेश्याम कुमरावत मंगलवार को घर से जुपिटर गाडी एमपी 13- ईएम 2898 पर 2 लाख रुपए बैंक में जमा कराने निकले। बीच में दर्शन करने के लिए मंदिर में रुके गए।
दर्शन कर बाहर आए तो डिक्की खुली हुई है। इसमें रखे दो लाख रुपए भी गायब है। चोरी की शंका पर व्यापारी ने माधव नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक व्यक्ति गाडी से रुपए निकालता दिखा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
दो मिनट में रुपए चोरी
सीसीटीवी में कैद घटना में दिख रहा है कि दो मिनट में दो लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना में आरोपी पहले से मंदिर के बाहर खड़ा था। इसके बाद व्यापारी के आते ही वो फोन पर बात करने लग जाता है। इस दौरान कुछ ही देर में बदमाश गाडी की डिक्की में रखे दो लाख रुपए केश चोरी कर रफूचक्कर हो जाता है। पुलिस आरोपी की गाडी का नंबर ट्रेस कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी को पहले से कैसे पता था की गाडी में केश रखा है। एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि आरोपी का पता लगाया जा रहा है।









