Advertisement

चिंतामन रोड पर दो अलग-अलग हादसे

एक में बाइक चालक की गई जान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दूसरे में एयर बैग खुलने से बचा युवक

उज्जैन। चिंतामन रोड पर दो हादसे हुए। एक में युवक की जान चली गई और दूसरी घटना में कार के एयर बैग खुलने से कार चालक की जान बच गई। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Advertisement

कल्याण नगर बडऩगर में रहने वाला कृष्णपाल उर्फ कान्हा पिता गोकुल अपने दोस्त भंवरलाल के साथ बाइक से पानबिहार के लिए निकला था। नलवा ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायलों को राहगीरों ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां कृष्णपाल की मृत्यु हो गई जबकि भंवरलाल का उपचार जारी है। परिजन ने बताया कि कृष्णपाल और भंवर ने पानबिहार में लीज पर जमीन ली थी। जिसे देखने जा रहे थे और दुर्घटना का शिकार हो गए।

इंदौर से उदयपुर के लिए निकला था

Advertisement

विजय नगर इंदौर निवासी 33 वर्षीय अर्पित जैन पिता अजीत जैन उदयपुर में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसने बताया कि ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी कार से उदयपुर जा रहा था। चिंतामन रोड पर अज्ञात ट्रक चालक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। कार का बैलेंस बिगड़ा और दुर्घटना हो गई। अच्छी बात यह रही कि कार के एयरबैग खुल गए और अर्पित की जान बच गई। उसे राहगिरों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles