Advertisement

इंदौर रोड पर रात 12 बजे दो युवकों पर चाकुओं से हमला

तीन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। अस्पताल में मरीज को देखकर दोस्त को बाइक से घर छोड़ने जा रहे युवक पर इंदौर रोड पर बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया और 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

सांवेर में रहने वाला 26 वर्षीय शेखर पिता कमल गेहलोत ड्रायवर है। वह अपने रिश्तेदार से मिलने प्रायवेट अस्पताल आया था। यहां से बाइक पर अपने दोस्त कालापत्थर निवासी मुन्ना पिता हीरालाल को घर छोड़ने बाइक से जा रहा था तभी महामृत्युंजय द्वार के पास तीन युवकों ने उन्हें रोका और बिना कुछ कहे चाकुओं से हमला कर दिया।

Advertisement

शेखर के सीने व हाथ में चाकुओं के वार लगे जबकि मुन्ना के गाल पर चाकू लगा। लोगों ने विवाद की सूचना नानाखेड़ा थाने पर दी। पुलिस यहां पहुंची तब भी मारपीट जारी थी। पुलिस ने शेखर और मुन्ना को चरक अस्पताल पहुंचाया और तीन बदमाशों को हिरासत में लिया। शेखर ने बताया कि मारपीट करने वालों में धर्मेन्द्र, उसका छोटा भाई व एक अन्य युवक शामिल था। उनके हाथों में चाकू थे। मारपीट किस कारण की इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Write a review