Advertisement

70 करोड़ के मॉल की दुकानें यूडीए बड़े ग्रुप को बेचेगा!

फ्लैट और दुकानों को अलग अलग बेचेगा प्राधिकरण, कीमतें तय करने का काम अंतिम चरण में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नानाखेड़ा चौराहे पर करीब 70 करोड़ की लागत से तैयार रेसिडेंशियल कम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण 5 माह पहले हो चुका है, लेकिन अब तक प्राधिकरण प्रशासन शोरूम और फ्लैट बेचने के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं कर सका है। दरअसल, प्राधिकरण प्रशासन सभी दुकानें किसी एक बड़े ग्रुप को देने की तैयारी कर रहा है। फ्लैट के लिए अलग अलग विज्ञप्तियां जारी की जा सकती हैं।

नानाखेड़ा चौराहे पर सी 21 मॉल के पास बने सात मंजिला मॉल का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जुलाई में किया जा चुका है, लेकिन अब तक एक भी फ्लैट और दुकान बेची नहीं जा सकी है। इनकी कीमतें और आवंटन की पॉलिसी तैयार करने में ही पांच माह गुजर गए। सूत्रों के अनुसार इस देरी की बड़ी वजह यह है कि प्राधिकरण प्रशासन सभी 29 दुकानों (शोरूम) को एक ही ग्रुप को बेचने की योजना तैयार कर रहा है। इस पर निर्णय भी हो गया है।

Advertisement

इस कारण जल्द ही विज्ञप्ति जारी की जा सकती है। प्राधिकरण के अफसर तर्क ये दे रहे हैं कि एक बड़े ग्रुप को देने से मॉल में अच्छा शोरूम खुल सकता है। अलग अलग दुकानें देने से मॉल की भव्यता प्रभावित हो सकती है। हालांकि इससे शहर के लोग दुकानें लेने से वंचित हो सकते हैं और कोई बड़ा ग्रुप बाजी मार सकता है। नानाखेड़ा चौराहे की लोकेशन सबसे क्रीम हो गई है। इस कारण बड़े ग्रुप की निगाहें इस पर लगी हुई हैं।

अर्नेस्ट मनी बढऩे से लोगों की पहुंच से दूर हुई यूडीए की प्रॉपर्टी

Advertisement

प्राधिकरण ने अपनी प्रॉपर्टियां बेचने के लिए अर्नेस्ट मनी बढ़ाकर 10 फीसदी कर दी है, जिससे ये आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहीं। पहले अर्नेस्ट मनी के रूप में बड़ी प्रॉपर्टी पर 10 लाख रुपए ही लिए जाते थे, लेकिन अब 10 फीसदी होने से 10 करोड़ की प्रॉपर्टी पर 1 करोड़ की अर्नेस्ट मनी देना पड़ेगी। इसका असर शिप्रा विहार के बड़े प्लॉटों पर देखने को मिला है। इंदौर में इनको बेचने का प्रयास किया गया लेकिन करोड़ों रुपए के प्लॉट होने के कारण कोई खरीददार आगे नहीं आया। नतीजतन अब नए सिरे से विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी की जा रही। नानाखेड़ा चौराहे पर सी 21 मॉल के पास बने सात मंजिला मॉल की दुकानों की कीमतें 2 करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान है, क्योंकि गाइडलाइन 30 हजार रुपए वर्गमीटर हो गई है।

जल्द बेचेंगे मॉल की प्रॉपर्टियां: नानाखेड़ा चौराहे पर सी 21 मॉल के पास बने सात मंजिला मॉल की दुकानों और फ्लैट को बेचने के लिए कीमतें तय की जा रही हैं। जल्द ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी। दुकानें बड़े ग्रुप को एक साथ बेचने का भी विकल्प है। नीरज पांडे, अधीक्षण यंत्री, यूडीए

Related Articles

Write a review