Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन : मंत्री की उपस्थिति में यूडीए की कुर्सी संभालेंगे बंसल!

उज्जैन : मंत्री की उपस्थिति में यूडीए की कुर्सी संभालेंगे बंसल!

आज लोकशक्ति में स्वागत, शुभ मुहूर्त भी निकलवा रहे

अक्षरविश्व प्रतिनिधि .उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के नव नियुक्त अध्यक्ष श्याम बंसल प्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्रसिंह की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत समारोह होगा।

संभवत: वे बुधवार को कुर्सी संभाल लेंगे।

बेहतर राजनीतिक प्रबंधन के लिए पहचाने जाने वाले बंसल शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण करेंगे।
बुधवार को वे अच्छा मुहूर्त निकलवा रहे हैं। साथ ही मंत्री सिंह की उपस्थिति के लिए भी संपर्क किया जा रहा है। ये दोनों संयोग जुडऩे पर ही वे बुधवार या गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

‘संजीवनी’ से ही मिली बूटी!

राज्य सरकार लंबे समय से यूडीए अध्यक्ष के लिए किसी एक नाम पर मंथन कर रही थी, लेकिन संजीवनी से ही चयन की बूटी मिल सकी। हाल ही में सरकार ने नियुक्ति का संकेत दे दिया था। तभी से दावेदारों में हलचल तेज हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक घोषणा से एक दिन पहले भोपाल में इसको लेकर काफी सरगर्मी रही।

कुछ नेताओं ने तो जमकर विरोध भी दर्ज कराया, लेकिन संगठन की अनुशंसा के बाद नाम घोषित कर दिया गया। सरकार को संजीवनी हॉस्पिटल के दो पार्टनर जगदीश अग्रवाल और श्याम बंसल में से किसी एक को चुनना था। इस बार बंसल को मौका दिया गया। अग्रवाल का अनुभव बंसल को काम आएगा, लेकिन बंसल का काम करने का तरीका अलग है।

बुधवार को वे अच्छा मुहूर्त निकलवा रहे हैं। साथ ही मंत्री सिंह की उपस्थिति के लिए भी संपर्क किया जा रहा है। ये दोनों संयोग जुडऩे पर ही वे बुधवार या गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

चार साल बाद यूडीए को मिला अध्यक्ष:

यूडीए को चार साल के लंबे अंतराल बाद अध्यक्ष मिला है। 22 दिसंबर 2018 को जगदीश अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले इस पद से त्यागपत्र दिया था। तभी से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हो सकी थी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर