Tuesday, October 3, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव

उज्जैन:भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव

भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव

29 नवंबर को उज्जैन प्रवेश, 1 दिसंबर को रवानगी

उज्जैन।भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में एक और बदलाव आया है। पहले राहुल गांधी 28 नवंबर को इंदौर में ब्रेक लेने वाले थे। अब यह ब्रेक 30 नवंबर को उज्जैन में होगा। यात्रा का नगर प्रवेश 29 नवंबर को होगा और राहुल इसी दिन महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करने वाले है।

माना जा रहा है कि राहुल 30 नवंबर को गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान (5 दिसंबर) के पहले चुनाव सभा के लिए गुजरात जा सकते है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा पड़ाव एक दिन और दो रात उज्जैन में रहेगा।

भारत जोड़ो यात्रा के फिलहाल मिले शेड्यूल के अनुसार राहुल गांधी 27 नवंबर को चिमनबाग इंदौर में रात्रि विश्राम के बाद 28 को सुबह सांवेर के लिए रवाना हो जाएंगे। सांवेर में रात्रि विश्राम के बाद 29 को उज्जैन पहुंचेंगे। और वहां 30 को एक दिन का ब्रेक लेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर को यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी।

भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश समन्वयक पीसी शर्मा के अनुसार राहुल गांधी 29 नवंबर को सुबह 6 बजे कैम्प साइड सांवेर से रवाना होकर 10 बजे इंदौर रोड स्थित उज्जैन के पास ग्राम निनोरा में यथार्थ फ्यूचरस्टिक स्कूल में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। निनोरा में राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रियों का नाश्ता,भोजन विश्राम होगा।

राहुल गांधी शहर चुनिंदा प्रबुद्धजन, प्रतिनिधि मंड़ल कांग्रेस नेताओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। यथार्थ फ्यूचरस्टिक स्कूल में राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रियों के लिए कई तैयारियां जारी है। कांग्रेस नेता सोनू शर्मा ने बताया की स्कूल को तैयारकिया जा रहा है। राहुल उज्जैन शहर का सफर वाहन में करेंगे। तपोभूमि में जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर से आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद सभा को संबोधित करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा…. 1000 लोगों के लिए इंतजाम

सामाजिक न्याय परिसर में जनसभा के बाद राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्री आगर रोड स्थित श्री गुरु सांदीपनि इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सुरासा पहुंचेंगे। उज्जैन में यात्रा का पड़ाव 29नवंबर की रात और 30 नवंबर दिन-रात को रहेगा।

यात्रा अगले दिन यात्रा 1 दिसंबर को सुबह 6 बजे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज कैम्प से रवाना होगी। श्री गुरु सांदीपनि इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक अनंतनारायण मीणा के अनुसार इंस्टिट्यूट में करीब 1000 लोगों के ठहरने, विश्राम, नित्यकर्म, नाश्ते-भोजन के इंतजाम किए जा रहे है।

कांग्रेस की केंद्रीय सुरक्षा टीम ने लिया जायजा…. भारत जोडो यात्रा के मद्देनजर कांग्रेस की केंद्रीय सुरक्षा टीम ने विभिन्न स्थानों का जायजा लिया और तैयारियों में जुटी टीम को आवश्यक निर्देश दिए। गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय टीम के सचिन गुंजल ने अपने सहयोगियों के साथ सभा स्थल के साथ अन्य स्थानों पर तैयारियों की समीक्षा की। इधर उज्जैन आ रही भारत जोड़ो यात्रा में चलने के लिए गुरुवार तक 1200 से अधिक लोगों ने पंजीयन करवा लिए थे।

नेताओं का ध्यान यात्रा पर कम, पोस्टर-बैनर व होर्डिंग पर ज्यादा

राहुल की यात्रा आने में अब 6 दिन का समय रह गया है। ऐसे में बड़े नेताओं को छोड़ दें तो बाकी कार्यकर्ता-पदाधिकारियों का ध्यान यात्रा, भीड़ जुटाने, जिम्मेदारी निभाने में कम और होर्डिंग-बैनर पोस्टर पर ज्यादा है। कई नेता तो होर्डिंग पर अपना फोटो का साइज बड़ा करवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। िहोर्डिंग-बैनर के लिए भी जगह तलाश रहे हैं।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर