Advertisement

उज्जैन: अब चार करोड़ रुपयों से रोशन होंगी शहर की सड़कें

स्ट्रीट लाइट लगाने से पहले होगी वीडियोग्राफी, खंभों पर डालेंगे नंबर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:शहर की सड़कें अब चार करोड़ रुपयों से रोशन होंगी। नगर निगम ने पार्षदों की डिमांड के आधार पर टेंडर लगाया था। भोपाल की एक कंपनी ने इसका ठेका लिया है। लाइटें भी आना शुरू हो गई हैं। निगम प्रशासन पहले इनकी वीडियोग्राफी कराएगा और खंभों पर नंबर भी डालेगा।

 

स्ट्रीट लाइटों के कारण पूरे शहर में परेशानी की स्थिति बनी हुई है। यहां तक कि भाजपा पार्षदों द्वारा भी पार्टी फोरम पर शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। कुछ समय पहले पार्षदों ने लोकसभा चुनाव प्रचार पर जाने से मना कर दिया था या वे इसमें शामिल होने से कन्नी काट रहे थे।

Advertisement

चुनाव पूर्व इस स्थिति से संगठन में हलचल मची और ताबड़तोड़ सभी पार्षदों से डिमांड लेकर टेंडर लगाया गया था। सूत्रों के अनुसार स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट और बिजली के खंभो आदि लगाने पर करीब चार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। हालांकि भोपाल के ठेकेदार ने बिलो रेट पर ठेका लिया है। ठेकेदार ने लाइटें और हाईमास्ट मंगवा लिया है। जिन वार्डों में जरूरत है, वहां पहले लाइटें लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इससे शहर के जिन मार्गों पर अंधेरा छाया हुआ था, वहां रोशनी हो सकेगी।

हर पोल पर लगेंगे नंबर

Advertisement

बिजली के जिन खंभों पर लाइटें लगाई जा रही हैं, उन पर पहले नंबरिंग भी की जा रही है, जिससे कि कोई गड़बड़ी न हो। लाइटों की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। ठेकेदार पर जल्द लाइटें लगाने का दबाव भी बन रहा है, क्योंकि सभी वार्डों में लाइटें बंद पड़ी हैं। श्रीराम जनार्दन मंदिर, गढ़कालिका, भैरवगढ़ जैसे जो मार्ग शहरी क्षेत्र से बाहर सुनसान इलाकों में रहते हैं वहां की लाइटें भी चोरी हो जाती हैं। अज्ञात लोग इनकी निकालकर ऊंचे दाम पर बेच देते हैं। पार्षद हेमंत गहलोत ने इसकी शिकायत भी दर्ज करा रखी है, लेकिन निगम प्रशासन चोरी रोकने में असहाय है।

Related Articles