Advertisement

उज्जैन- आलोट संसदीय क्षेत्र में 17.72 लाख से अधिक मतदाता

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए गतिविधियां प्रारंभ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समस्त प्रक्रियाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए 17 लाख 72 हजार 734 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिनमें 8 लाख 95 हजार 392 पुरुष, 8 लाख 77 हजार 267 महिलाएं एवं 75 अन्य शामिल हैं। जिले का जेंडर रेशो 980 है और वहीं सर्विस वोटरों की संख्या 1643 है।

उज्जैन संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 8 फरवरी 2024 की स्थिति में विधानसभा नागदा-खाचरौद अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 22 हजार 689 हैं, जिनमें एक लाख 12 हजार 721 पुरुष, १ लाख 9 हजार 956 महिलाएं एवं 12 अन्य शामिल हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र महिदपुर अंतर्गत 2 लाख 16 हजार 579 कुल मतदाता हैं, जिनमें १ लाख 10 हजार 166 पुरुष, १ लाख 6 हजार 408 महिलाएं एवं 5 अन्य मतदाता हैं।

Advertisement

विधानसभा क्षेत्र तराना अंतर्गत १ लाख 88 हजार 369 कुल मतदाता हैं, जिनमें 95 हजार 582 पुरुष, 92 हजार 781 महिलाएं एवं 6 अन्य, विधानसभा क्षेत्र घट्टिया अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 24 हजार 805, जिनमें एक लाख 14 हजार 68 पुरुष, १ लाख 10 हजार 732 महिलाएं एवं 5 अन्य, विधानसभा क्षेत्र उज्जैन उत्तर अंतर्गत 2 लाख 29 हजार 837 मतदाता, जिनमें एक लाख 14 हजार 490 पुरुष, १ लाख 15 हजार 323 महिलाएं एवं 24 अन्य, विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण अंतर्गत 2 लाख 61 हजार 81 कुल मतदाता, जिनमें १ लाख 30 हजार 759 पुरुष, १ लाख 30 हजार 312 महिलाएं एवं 10 अन्य, विधानसभा क्षेत्र बडऩगर अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 6 हजार 29 हैं, जिनमें १ लाख 4 हजार 386 पुरुष, १ लाख एक हजार 638 महिलाएं एवं 5 अन्य तथा आलोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 23 हजार 345, जिनमें एक लाख 13 हजार 220 पुरुष, १ लाख 10 हजार 117 महिलाएं एवं 8 अन्य शामिल हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा

Advertisement

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने बताया है कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख के 10 दिन पहले तक नागरिकों से मतदाता सूची से नाम जोडऩे के लिए आवेदन लिए जा सकेंगे। ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए नागरिक Voter Helpline App और voters.eci.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और ऑफलाइन के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

प्रत्याशी 95 लाख रुपए तक व्यय कर सकेंगे

लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए अभ्यर्थी के लिए चुनाव प्रचार व्यय की सीमा 95 लाख रुपए निर्धारित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी को बैंक में एक पृथक खाता खोलना आवश्यक है। रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त निर्वाचन व्यय रजिस्टर में सभी दैनिक व्यय लेखा का रखरखाव करना होगा। सभी पोस्टर, बैनर, पम्प्लेट, चाहे वे नाम निर्देशन के पहले मुद्रित/प्रकाशित किए गए हो, परंतु नाम निर्देशन के बाद उपयोग/ प्रदर्शित किए जा रहे हों, यह सभी अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय में जुड़ेंगे।

सभा, रैली, जुलूस के लिए अनुमति लेना अनिवार्य

सभा, रैली, जुलूस के लिए एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संचालित हो इसके लिए गत दिवस दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं। जिले में आम सभा, रैली, जुलूस के पूर्व संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र, लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति जरूरी है।

Related Articles

Write a review