उज्जैन पीटीएस एसपी अंजना तिवारी को मेरिटोरियस अवॉर्ड

By AV News

मप्र के 32 पुलिस अफसर-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मध्य प्रदेश के 32 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले गैलेंट्री अवॉर्ड (वीरता पदक), विशिष्ट सेवा पदक (डिस्टिंग्विश सर्विस अवॉर्ड) और सराहनीय सेवा पदक (मेरिटोरियस सर्विस अवॉर्ड) के लिए चुना है। इन्हें अगले साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पदक से सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान पाने वालों में एडीजी चंचल शेखर, आईजी अरविंद सक्सेना और राजेश हिंगणकर, डीआईजी पंकज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, विनीत कपूर के अलावा उज्जैन पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) एसपी अंजना तिवारी को मेरिटोरियस अवॉर्ड मिला है। पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी समीर सौरभ, मोती उर रहमान और इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं। बता दें कि पदक विजेता कई पुलिस अधिकारी पूर्व में उज्जैन में पदस्थ रह चुके।

एमपी से गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए 12, विशिष्ट सेवा पदक के लिए 4 और सराहनीय सेवा पदक के लिए 14 अधिकारी कर्मचारी चुने गए हैं। इसके अलावा होमगार्ड कैटेगरी में भी दो सैनिकों को अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

गैलेंट्री अवॉर्ड : मो. अयूब खान सब इंस्पेक्टर,आशीष शर्मा सब इंस्पेक्टर, हनुमत टेकाम हेड कांस्टेबल, समीर सौरभ आईपीएस (पुलिस अधीक्षक) मोती उर रहमान आईपीएस (कमांडेंट),आशीष शर्मा इंस्पेक्टर, मोहनलाल मरावी सब इंस्पेक्टर, राजेश धुर्वे एएसआई, नामदेव शर्मा सब इंस्पेक्टर, अरुण मिश्रा एएसआई अतुल कुमार शुक्ला एएसआई, पुनीत गहलोद आईपीएस।

विशिष्ट सेवा पदक: चंचल शेखर एडीजी, अरविंद कुमार सक्सेना आईजी, राजेश हिंगणकर आईजी, रामधर भारद्वाज एसपी।

मेरिटोरियस अवॉर्ड: संजय कुमार दुबे डीएसपी, पंकज श्रीवास्तव डीआईजी, राजेश सिंह डीआईजी, विनीत कपूर डीआईजी, अंजना तिवारी डिप्टी कमांडेंट, योगेश्वर शर्मा एसपी, महावीर सिंह मुजाल्दे एएसपी, इरमीन शाह एएसपी, सुरेश कुमार बजंघाटे इंस्पेक्टर, मानवेंद्र सिंह कुशवाह डीएसपी, रवि कुमार द्विवेदी डीएसपी, प्रवीण नारायण बघेल डीएसपी, सुरेंद्र सिंह सिकरवार डीएसपी, शैलेंद्र सिंह राजपूत सब इंस्पेक्टर।

होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस: मोहनलाल शर्मा सैनिक (वालंटियर), श्याम सिंह राजपूत सैनिक (वालंटियर)।

उज्जैन में कभी पदस्थ रहे

पदक विजेता कई पुलिस अधिकारी पूर्व में उज्जैन में पदस्थ रह चुके। अंजना तिवारी उज्जैन में सीएसपी रह चुकी है और सिंहस्थ २०१६ में सेवाएं दे चुकी है। इसके अलावा अरविंद सक्सेना, राजेश हिंगणकर, पंकज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, विनीत कपूर, महावीर सिंह मुजाल्दे अलग-अलग पदों पर उज्जैन में सेवाएं दे चुके हंै।

Share This Article