उमा-सांझी महोत्सव 17 सितंबर से होगा

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमा-सांझी महोत्सव का 17 से 21 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक कलाकार प्रस्तुत करेंगे। भादौ माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी से अमावस्या तक यह उत्सव पांच दिनों तक हर साल मनाया जाता है। जो कि शिव और मां उमा की सामूहिक आराधना का पर्व है। पांच दिवसीय इस महोत्सव में प्रतिदिन संध्या-आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
इनमें लोक गायन, लोक वादन और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों के कलाकार इसमें भाग ले सकते हैं। महोत्सव में भाग लेने के लिए कलाकार 25 से 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जा सकता है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति प्राप्त आवेदनों के आधार पर कलाकारों का चयन करेगी। चयनित कलाकारों को महोत्सव में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।









