Advertisement

अज्ञात वाहन ने आगर रोड पर बाइक सवार को रौंदा

परिजन बोले…बैंक में नौकरी करता था और रक्षाबंधन मनाने घर आ रहा था

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। एयू बैंक इंदौर में काम करने वाला युवक दोस्त की बाइक लेकर रक्षाबंधन मनाने अपने गांव जा रहा था तभी बीती रात आगर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में युवक की मृत्यु हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और वाहन की तलाश शुरू की है।

मोहनलाल पिता बालचंद 30 वर्ष निवासी डोंगर गांव सुसनेर एयू बैंक इंदौर ब्रांच में सेल्स एक्जिक्यूटिव के पद पर पदस्थ था। वह रात को इंदौर से बहादुरगंज में रहने वाले दोस्त के घर आया और उसकी बाइक लेकर रक्षाबंधन मनाने अपने गांव जा रहा था तभी रात करीब 8 बजे मोहनलाल को आगर रोड स्थित किराना दुकान के सामने अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

दुर्घटना में मोहनलाल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बाइक नंबरों से उसके दोस्त को सूचना दी जिसके बाद परिजन उज्जैन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मोहनलाल के पिता नहीं हैं। उसके दो छोटे भाई हैं जो मजदूरी करते हैं। वह 3 साल से इंदौर में रहकर नौकरी कर रहा था।

घायल युवक की मौत

Advertisement

राकेश पिता चैना वर्मा 32 वर्ष निवासी सावन थाना झार्डा को 8 अगस्त को भादवा रोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उसका प्रायवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। रात में राकेश वर्मा की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि राकेश रसोई बनाने का काम करता था और 8 अगस्त को रसोई का काम निपटाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था तभी भादवा रोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी थी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें