Friday, June 9, 2023
HomeदेशUP में कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

UP में कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

50 महिलाओं को टिकट दिया

उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी लड़ेंगी

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। उन्नाव रेप कांड की पीड़िता की मां को उन्नाव से टिकट दिया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया।
कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी विधानसभा का टिकट दिया है। इसके अलावा फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया गया है। प्रियंका पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दे चुकी हैं।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!