UPSC सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम (UPSC Final Result) जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार साक्षात्कार दौर में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in. और upsconline.gov.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। कुल 1009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है। शक्ति दुबे (Shakti Dubey UPSC Topper) ने यूपीएससी सीएसई 2024 में टॉप किया है।आयोग ने कहा है कि 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवार अनंतिम है। वहीं, 1 उम्मीदवार का परिणाम रोक लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
1129 पदों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा
सिविल सेवा परीक्षा 2024 कुल 1129 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। सेवानुसार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए कुल 180 पद
भारतीय विदेश सेवा के लिए 55 पद।
भारतीय पुलिस सेवा के लिए 147 पद।
केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘क’ के लिए 605 पद।