Advertisement

पीथमपुर में बनेंगे वंदे भारत स्लीपर कोच व इलेक्ट्रिक बसें

इंदौर। मप्र के पीथमपुर में पिनेकल मोबिलिटी कंपनी 600 करोड़ रुपए इंन्वेस्ट करेगी। शुरुआत में 500 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। जैसे ही पूरी क्षमता के साथ वर्किंग शुरू होगी, 500 लोगों को और रोजगार मिलेगा। यानी एक हजार लोगों को कंपनी रोजगार देगी।

Advertisement

48 एकड़ में बनने वाले इस प्लांट का 23 अक्टूबर 2024 को सीएम डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शुभारंभ कर चुके हैं। जिसमें इलेक्ट्रिक बसों और ट्रकों का निर्माण होगा। यह प्लांट 2 साल में तैयार होगा। जिसके बाद इसमें इंडस्ट्रियल ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। खास यह है कि पिनेकल इस प्लांट के साथ ही एक अन्य प्लांट भी सेक्टर 7 में बना रही है, जहां पर वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर कोच को तैयार किया जाएगा। बता दें, पिनेकल कंपनी के इन दो नए प्लांट्स के अलावा पीथमपुर में पहले से ही तीन प्लांट वर्किंग में हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें