अधकितर लोग वास्तु-शास्त्र और हमारे जीवन में इसकी क्या भूमिका है इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक साधारण सुई से लेकर दीवार पेंटिंग तक सब कुछ वास्तु-शास्त्र में शामिल है। वास्तु-शास्त्र आपके जीवन को बहुत प्रभावित कर सकता है। वास्तु शास्त्र के जरिए या तो आप सकारात्मक या नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। कई बार आपने देखा होगा की व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है। इसके पीछे भी वास्तु शास्त्र एक वजह हो सकता है।
हम अक्सर अपने रोजमर्रा के जीवन में छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो वास्तु-दोष की ओर ले जाती हैं। वास्तु दोष के कारण सफलता और समृद्धि में बाधा आ सकती है। आइए जानें की दिन-प्रतिदिन की कौन सी गलतियां हैं जो वास्तु-दोष का कारण बन सकती हैं।
बिस्तर पर न खाएं खाना
अधिकतर हमने देखा है की लोग अपने बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं। वास्तु के अनुसार इसे एक बुरा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग बिस्तर पर खाने के आदी होते हैं वे समृद्ध नहीं हो सकते। बिस्तर पर खाने की आदत सफलता की राह में मुश्किलें खड़ी कर सकती है। ऐसे आसानी से कर्ज में डूब जाते हैं।
रसोई में न छोड़े जूठे बर्तन
वास्तु के अनुसार रात के खाने के बाद रसोई में जूठे बर्तन रखना उचित नहीं है। अशुद्ध बर्तन रखने से घर में आर्थिक परेशानी आती है। इसलिए रात को सोने से पहले हमेशा बर्तन धोने की सलाह दी जाती है। इससे नकारात्मकता दूर होती है और आपकी परेशानियां भी खत्म होने लगती हैं।
पानी से भरी बाल्टी बाथरूम में रखें
इसके अलावा रात को पानी से भरी बाल्टी को बाथरूम में रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही यह भी माना जाता है कि रसोई की बाल्टी में पानी भरकर रखने से मुश्किलें कम हो जाती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
घर के बाहर न रखें कूड़ेदान
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें या तो घर के बाहर कूड़ा-करकट रखने की आदत होती है या फिर घर के बाहर कूड़ेदान। इससे आपके पड़ोसियों से दुश्मनी हो सकती है।
शाम के समय भिक्षा नहीं देनी चाहिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय भिक्षा नहीं देनी चाहिए। इसके अलावा दूध, दही या नमक भी किसी के मांगने पर भी नहीं देना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।