Wednesday, October 4, 2023
Homeधर्मं/ज्योतिषVastu Tips for Good Sleep: अच्छी नींद के लिए करें इन वास्तु...

Vastu Tips for Good Sleep: अच्छी नींद के लिए करें इन वास्तु टिप्स को फॉलो 

शरीर को आराम देने के लिए अच्छी नींद भी जरूरी है। अच्छी नींद की कमी आपके शारीरिक और मानसिक स्वस्थ दोनों को दोनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। नींद कई कारणों से डिस्टर्ब हो सकती है। इस लेख हम आपको बताएंगे बेहतर नींद के 7 वास्तु उपाय। अच्छी नींद के उपायों को अपनाकर जीवन से कई समस्याओं को खत्म किया जा सकता है।

पूर्व या पश्चिम में सोएं : वास्तु के अनुसार सोने की सबसे बेहतर दिशा पूर्व मानी गई है। मान्यता है कि पूर्व दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति के दिमाग पर सकारात्मक असर पड़ता है। उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है और एकाग्रता बढ़ती है। पश्चिम दिशा की तरफ भी सिर करके सोया जा सकता है। इससे यश-कीर्ति में बढ़ोतरी होती है। 

उत्तर दिशा में न सोएं : उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। उत्तर दिशा में सिर करके सोने से नकारात्मक विचार आते हैं और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। वहीं दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से सुख-समृद्धि आती है। 

जूठे मुँह न सोएं – सोने से पहले हमेशा हाथ मुंह को धोना चाहिए और कुल्ला करना चाहिए। कभी भी जूठे मुंह नहीं सोना चाहिए।  

टूटा बेड– गंदे बिस्तर या टूटे बेड पर सोना भी वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को बीमारियां घेर लेती हैं। इसके अलावा कभी भी निर्वस्त्र होकर नहीं सोना चाहिए। 

सूनी जगह नहीं सोना चाहिए– सूने घर जिनमें कोई न रहता हो, श्मसान, मंदिर के गर्भगृह और कमरे में बिल्कुल अंधेरा करके नहीं सोना चाहिए।  सोते समय हल्का प्रकाश जरूर रखें।  सूने घर, श्मशान या मंदिर के गर्भगृह में एकदम सन्नाटा पसरा होता है। 

अच्छी नींद के लिए हाइजीन जरूरी: सोने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। सोने से पहले अपने बिस्तर को अच्छी तरह से साफ करें। अपने बिस्तर पर बेकार चीजें न रखें। ज्योतिष शास्त्र में नींद के दौरान चाकू, लोहा और कांच नहीं रखने के लिए कहा गया है।

सिर के नीचे न रखें पैसा: सोने से पहले जांच लें कि आपके तकिए के नीचे पैसा, बटुआ या पर्स तो नहीं है। ऐसा माना जाता है कि धन लक्ष्मी का प्रतीक है। इसे अपनी अलमारी में या जहां आप ज्यादातर समय अपना पैसा रखते हैं, वहां रखना चाहिए। सिर के नीचे धन रखना माता लक्ष्मी और कुबेर का अपमान माना जाता है और इससे भविष्य में आर्थिक परेशानी हो सकती है इसलिए कभी भी सोते समय अपने सिर के नीचे धन न रखें।

सोते समय इन वास्तु उपायों को अपनाएंगे तो अच्छी नींद के साथ सौभाग्य भी पाएंगे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर