Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारVideo:महिला के गले से 3 तोले सोने की चैन चोरी

Video:महिला के गले से 3 तोले सोने की चैन चोरी

उज्जैन। सीहोर वाले कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान शहर में आया चोर गिरोह अब शहरवासियों को भी अपना निशाना बनाने लगा है गुरुवार सुबह लखेरवाड़ी क्षेत्र में चूड़ी पहनने गई कुछ महिलाओं को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया और 3 तोला सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जाता है कि महाकाल मंदिर के पुजारी परिवार की कुछ महिलाएं आज सुबह लखेरवाड़ी क्षेत्र में चूड़ी और अन्य सामान की खरीदारी करने गई थी जहां कुछ कुछ महिलाएं चूड़ी देखने के लिए दुकान में पहुंच गई इस दौरान जब पुजारी परिवार की एक महिला को लगा कि उसके गले से 3 तोला सोने की चेन गायब है तो उसने तुरंत शोर मचाया। लगभग एक से डेढ़ लाख की इस चेंज चोरी होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुजारी परिवार की महिलाओं ने इस चोरी की शंका दुकान पर उनके साथ चूड़ी देख रही महिलाओं पर व्यक्ति की थी और जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह सहयोग करने की बजाय भागने लगी।

जिसके बाद चूड़ी की दुकान के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए। इस घटना मे इन महिलाओं से सख्ती से पूछताछ की ही जा रही थी कि तभी एक महिला के हाथ से यह 3 तोला सोने की चेन नीचे गिर पड़ी। जिस पर पुजारी परिवार की महिलाओं ने इस चोर गिरोह गैंग को पुलिस के सुपुर्द करने को कहा तो गैंग की महिलाएं भागने लगी जिस पर हाथापाई होने के बाद गैंग की महिलाएं भाग गई।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर