नगर निगम के स्वीमिंग पूल में हुक्का पीने का वीडियो वायरल

उज्जैन। नगर निगम के नए स्वीमिंग पूल को हाल ही में शुरू किया है। जहां पर परिवार के साथ लोग स्वीमिंग करने पहुंचते हैं। लेकिन, शनिवार को वायरल हुए एक वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, 26 सेकंड का वायरल वीडियो नगर निगम स्वीमिंग पूल का बताया जा रहा है। जहां पर पूल के इंट्री पाइंट पर दो लोग हुक्का पीते हुए नजर आए। इस दौरान वीडियो बनाने वाले ने इस पर आपत्ति भी ली। करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बने नगर निगम का स्वीमिंग पूल को निगम प्रशासन ने निजी कंपनी को तीन साल के लिए ठेके पर दिया है। इसे 31 मार्च 2025 को आम लोगों के लिए खोला था। इसका संचालन रामा कृष्णा इंटरप्राइजेस नामक कंपनी कर रही है।
AdvertisementView this post on InstagramAdvertisement
शनिवार को वायरल हुए वीडियो के बारे में बताया कि वीडियो शाम 4:45 बजे बनाया है। इस दौरान कई लोग फैमिली को लेकर आए थे। पूल के एंट्री पाइंट पर दो युवा हुक्का पी रहे थे। वीडियो बनाने वाले ने इस पर आपत्ति ली तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं। इसके बाद वीडियो बनाने वाले ने वहां मौजूद उस कर्मचारी से नाम पूछा जिसके सामने हुक्का पी रहे थे।










