Advertisement

विक्रम यूनिवर्सिटी में एमए की परीक्षा 9 मई तक रद्द, समय में भी बदलाव

कुलपति बोले- बदलाव किया जा रहा ताकि फिर ऐसा ना हो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में एमए दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं में लगातार गड़बडिय़ां सामने आने के बाद योगा और दर्शनशास्त्र विषय की 9 मई तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

दरअसल, सुमन मानविकी भवन में इन विषयों की परीक्षा के दौरान तीन बार गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं। 3 मई को प्रश्नपत्र में हिंदी वर्जन नहीं था। इसी तरह 5 मई को योगा और दर्शनशास्त्र के प्रश्न पत्रों में गलतियां थीं। 6 मई को एमए अर्थशास्त्र के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में 8 मई का प्रश्नपत्र बांट दिया गया। अब परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। फिलहाल प्रश्न पत्र में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है। इस मामले में उन्होंने सभी अधिकारियों और विभागाध्यक्षों की बैठक में भी हुई।

Advertisement

समय में किया बदलाव
इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा समय में भी बदलाव किया है। अब पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक लगेगी, जबकि इसका समय पहले सुबह ८ से ११ बजे तक था। इसी तरह दूसरी शिफ्ट दोपहर २.30 से शाम 5.30 बजे लगेगी जिसका समय पहले दोपहर 12 से 3 बजे तक था।

फिलहाल परीक्षाएं ९ मई तक रद्द कर दी गई हैं। गड़बड़ी जैसी कोई बात नहीं। पेपर सेट होने के बाद सीधे एग्जाम में ही खुलते हैं जिससे पता नहीं चलता। हालांकि, अब इसमें बदलाव किया जा रहा है ताकि फिर से कभी ऐसा ना हो जिसमें थोड़ा समय लग सकता है।
प्रो. अर्पण भारद्वाज, कुलगुरु, विक्रम विवि

Advertisement

Related Articles

Write a review