Monday, December 11, 2023
Homeउज्जैन समाचारशिप्रा पुरस्कार देने वाला पहला विश्वविद्यालय बनेगा विक्रम

शिप्रा पुरस्कार देने वाला पहला विश्वविद्यालय बनेगा विक्रम

छह विभूतियों के नाम पर पुरस्कार का प्रस्ताव

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय प्रदेश का अकेला ऐसा विश्वविद्यालय बनने जा रहा है, जो पर्यावरण के क्षेत्र में शोध करने वालों को शिप्रा पुरस्कार देगा। इसके सहित छह पुरस्कार स्थापित करने की तैयारी है।

विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार एक ऐसा प्रस्ताव कार्यपरिषद में लाने की तैयारी की है, जिसमें देश की छह विभूतियों के नाम पर पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यपरिषद सदस्य सचिन दवे ने इन पुरस्कारों के लिए कुलपति प्रो. अखिलेशकुमार पांडे को पत्र लिखा था। 30 जून को कार्यपरिषद में यह प्रस्ताव रखा जाएगा।

विश्व विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, सर्वश्रेष्ठ छात्र के अलावा पर्यावरण, स्त्री सशक्तिकरण, शोध और पर्यावरण के क्षेत्र में महर्षि सांदीपनि, सम्राट विक्रमादित्य, राजाभाऊ महाकाल, पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर तथा भीमाबाई होलकर के नाम पर पुरस्कार स्थापित करने का प्रस्ताव है।

इन मुद्दों पर भी होगा मंथन- नए महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव। शरद चंद्र दुबे के पदोन्नत होने पर राशि भुगतान। छात्रावास में स्टेशनरी संबंधित प्रस्ताव। परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिका के क्रय का प्रस्ताव। पीएचडी परीक्षा प्रकरण में 12 लोगों की जांच का मुद्दा।

किसके लिए कौनसा पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए महर्षि सांदीपनि पुरस्कार विश्व विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ छात्र के लिए सम्राट विक्रमादित्य पुरस्कार।
  • सामाजिक योगदान के लिए राजाभाऊ महाकाल पुरस्कार। शोध के लिए पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरस्कार।
  • पर्यावरण में योगदान के लिए शिप्रा पुरस्कार। स्त्री सशक्तिकरण में योगदान के लिए भीमाबाई होलकर पुरस्कार।

यह सही है कि देश की विभिन्न विभूतियों के नाम पर पुरस्कार स्थापित करने के लिए कुलपति को 21 मार्च 2023 को पत्र लिखा था।
-सचिन दवे, सदस्य कार्यपरिषद विक्रम विश्वविद्यालय

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर